Second Hand Bikes buying Tips: देश में सेकंड हैंड मोटरसाइकिल का बाजार काफी बड़ा है। इस समय ऑप्शन काफी हैं। करीब हर बजट और जरूरत के हिसाब से आपको ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार से आप गाड़ी खरीद सकते हैं। लेकिन, अक्सर देखने में आता है कि लोग पुरानी मोटरसाइकिल खरीद कर घर तो ले लाते हैं लेकिन कुछ दिन बाद मोटरसाइकिल में खराबी आने लगती है और ज्यादातर मामलों में यह समस्या मोटरसाइकिल इंजन में ज्यादा देखने को मिलती है। यानी कम कीमत में खरीदी गई मोटरसाइकिल बाद में महंगी पड़ने लगती है और लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। तो ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं।
1. हिस्ट्री चेक करें
जिस सेकंड हैंड मोटरसाइकिल को आप खरीदने से पहले उसका पिछला सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें ताकि आपको इस बात का पता चल जाएगा कि मोटरसाइकिल की सर्विस कब और कितनी बार हुई है।
2. बॉडी चेक करें
इसके अलावा मोटरसाइकिल को ठीक से देख लें कहीं कोई डेंट तो नहीं, इतना ही नहीं बाइक का कभी कोई एक्सीडेंट हुआ है या नहीं यह भी जांचें। कई जगह पार्ट्स पर जंग लगी होती है, अगर ऐसा कुछ नजर आये तो डील करने से बचें।
3.सभी पेपर्स चेक करे
बाइक के सभी डाक्यूमेंट्स, जैसे कि इन्सुरेंस, सर्विस बिल, पॉलिसी बिल और पेपर्स और प्रदूषण प्रमाण सर्टिफिकेट की जांच करें। सभी डाक्यूमेंट्स पर सही नाम चेक करें।
4. छोटी सी राइड लें
जिस मोटरसाइकिल को आप खरीदने जा रहे हैं, उसे राइड करके भी देखें, ताकि आपको बाइक की आली कंडीशन के बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा मोटरसाइकिल के टायर्स को भी देखें, अगर टायर्स घिस गये हो तो इस बारे में सेलर से बात करें। संभव हो तो डील करने से पहले अपने किसी जानकार या मैकेनिक को भी मोटरसाइकिल दिखा दें, क्योंकि मैकेनिक, मोटरसाइकिल को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं।
5. NOC जरूर लें
किसी भी सेकंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदते समय उसकी NOC जरूर लें ,साथ ही ध्यान रखे कि मोटरसाइकिल पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर मोटरसाइकिल को लोन लेकर मोटरसाइकिल खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Tata की सबसे मजबूत कार हुई महंगी! आपकी जेब पर पड़ेगा इतना असर
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
46 mins agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
22 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines