अगर आप इन दिनों एक नई खरीदने की सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी खास हो सकता है। इन दिनों कारों पर काफी अच्छे ऑफर्स चल रहे हैं। कार पेट्रोल हो या CNG या फिर हो इलेक्ट्रिक ….अक्सर लोग नई कार खरीदते समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसके बाद में पछताना पड़ता है। पैसे के साथ समय की भी बर्बादी होती है। ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ ऐसी जरूरी बातें जिन्हें जानने के बाद आप नई कार बेस्ट ऑफर और बचत के साथ खरीद सकते हैं…
सबसे पहले अपना बजट बना लें
कोई भी नई कार खरीदने से पहले आप अपना बजट बना लें। ध्यान रहे आपको कार अपने लिए खरीदनी है ना की दूसरों को दिखाने के लिए। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से कार का बजट तैयार करें। अगर आप बजट के हिसाब से कार खरीदते हैं तो आपको आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप आसानी से गाड़ी की EMI भर पाएंगे।
पेट्रोल, CNG या EV?
आपको पेट्रोल, CNG या फिर EV कार लेनी है तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका डेली रनिंग कितना है। अगर आपका रोजाना का आना–जाना 30-40 किलोमीटर है तो फिर आपको पेट्रोल इंजन वाली कार खरीदनी चाहिए या चुननी चाहिए, और अगर आपका रोजाना सफर 40 km से ज्यादा है तो आपको CNG या इलेक्ट्रिक कार खरीदनी चाहिए।
लोन के बारे में पूरी जानकारी लें
नई कार खरीदने के लिए अगर आपको लोन की जरूरत है, तो सबसे पहले आप अलग–अलग बैंकों के रेट ऑफ इंटरेस्ट के बारे में जानकारी हासिल करे जो जिस बैंक से आपको सबसे कम रेट ऑफ इंटरेस्ट मिले उसी के साथ डील आगे बढ़ाएं।
फीचर्स के हिसाब से वेरिएंट चुनें
आजकल कारों के बेस वेरिएंट में ही काफी सारे फीचर्स मिलते हैं। इसलिए वही वेरिएंट चुनें जो आपकी जरूरत को पूरा करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो काफी पैसों की बचत कर सकते हैं। ध्यान रखे डीलर आपको हमेशा मिड या टॉप वेरिनेट के लिए ही फ़ोर्स करेंगे, क्योंकि उनमें बड़ा मार्जिन होता है। लेकिन आपको सिर्फ अपनी जरूरत के हिसाब से ही फीचर्स देखने हैं।
Type ऑफ़ कार
आजकल कार बाजार में हैचबैक से लेकर SUV के खूब ऑप्शन हैं। लेकिन यह आपको तय करना है कि आपको कौन सी गाड़ी चलानी है। अगर आप इन बेसिक बातों का ध्यान रखते हैं तो आप ना सिर्फ एक बढ़िया कार खरीद सकते हैं बल्कि कार पर काफी बचत भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको ये देखना है कि आपकी जरूरत क्या है। अगर आप अपनी जरूरत के हिसाब से से कार खरीदते हैं तो आपको फायदा ही होगा।
यह भी पढ़ें: 200km से ज्यादा की रेंज के साथ आने वाली बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स, जानें कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
6 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
8 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines