Cheapest Diesel SUV: भारत में डीजल कारों का क्रेज अभी तक खूब देखने को मिल रहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ सालों में देश में डीजल वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी। अब तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली सा अंतर रह गया है। वहीं पेट्रोल कारें भी अब काफी अच्छे इंजन के साथ आने लगी जिसकी मदद से ये बढ़िया माइलेज भी ऑफर करती हैं। लेकिन गाड़ी से ज्यादा यात्रा करने वालों के लिए आज भी डीजल गाड़ी बेस्ट ऑप्शन हैं। अगर आप एक सस्ती डीजल SUV की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आ रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Tata Nexon Diesel
टाटा की नेक्सन डीजल एक दमदार एसयूवी है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिली है, साथ ही 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। Nexon में आपको फीचर्स काफी अच्छे मिल जाते हैं और स्पेस भी अच्छा है। लेकिन Nexon का डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता है, उम्मीद है जल्दी ही इकसे डिजाइन को अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 1.5L का Turbocharged डीजल इंजन लगा है जो 113bhp और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। Nexon Diesel की एक्स-शोरूम कीमत 10,99,990 रुपये से शुरू होती है।
Mahindra XUV 3XO Diesel
महिंद्रा XUV 3XO एक बढ़िया डीजल एसयूवी है। इसमें 1.5 L Turbo (CRDe) डीजल इंजन लगा है जो 85.8 kW की पावर और 300 Nm टॉर्क से लैस है। इसका मैन्युअल गियरबॉक्स 20.6 km/l की माइलेज और 6 AutoSHIFT+ देता है 21.2 km/l की माइलेज देता है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। महिंद्रा XUV 3XO के MX2 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,98,999 रुपये से शुरू होती है।
Kia Sonet Diesel
किआ सोनेट एक बढ़िया डीजल SUV है। इसमें इसमें 1.5L का Turbocharged डीजल इंजन लगा है जो 114 की पावर और 250Nm टॉर्क से लैस है। सोनेट के डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,31,900 रुपये से शुरू है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। डिजाइन के मामले में यह एसयूवी बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करती वहीं इसके केबिन भी आपको नयापन देखने को नहीं मिलेगा। इसमें आपको स्पेस ठीक-ठाक मिल जाएगा, पीछे बैठने वालों को कम थाई सपोर्ट और ख़राब सीटों के चलते दिक्कत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 1.50 लाख के डिस्काउंट के साथ इस कार का तेजी से खत्म हो रहा है स्टॉक, फिर नहीं मिलेगी ये डील
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines