दुनिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब तक पहुंचने लगा है. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन को देखते हुए लोगों को डर है कि अगर हालात और बिगड़े तो पेट्रोल-डीजल की किल्लत भी हो सकती है वहीं इसके दाम भी बढ़ सकते हैं. ऐसे में लंबी लाइनों से बचने और खर्च कम करने के लिए CNG एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आ रहा है. लेकिन सवाल ये है कि क्या हर कार में CNG लग सकती है और इसे लगवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
CNG क्यों है बेहतर विकल्प
पेट्रोल और डीजल के मुकाबले CNG सस्ती होती है और इसमें माइलेज भी ज्यादा मिलता है. यही वजह है कि बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच लोग CNG की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं. अगर आप रोजाना कार इस्तेमाल करते हैं, तो CNG आपके खर्च को काफी हद तक कम कर सकती है.
CNG किट लगवाने से पहले क्या जांचें
CNG किट लगवाने से पहले सबसे जरूरी है ये देखना कि आपकी कार का इंजन इसके लिए उपयुक्त है या नहीं. हमेशा अधिकृत डीलर से ही किट खरीदें और इस बात का ध्यान रखें कि सभी पार्ट्स नए और प्रमाणित हों. टैंक की मजबूती जांचने के लिए हाइड्रो टेस्ट जरूर कराएं, ताकि आगे चलकर किसी तरह का रिस्क न रहे.
कार में CNG किट कैसे लगती है
CNG किट लगाना एक तकनीकी प्रक्रिया है, इसलिए इसे खुद करने की गलती न करें. इसमें एयर-गैस मिक्सर, प्रेशर रेगुलेटर, सिलेक्टर स्विच, हाई-प्रेशर पाइप और अन्य जरूरी पार्ट्स फिट किए जाते हैं. फिटिंग के बाद पूरी सिस्टम की जांच की जाती है कि कहीं गैस लीक तो नहीं हो रही. इसके बाद इंजन स्टार्ट करके टेस्ट किया जाता है. ध्यान रखें कि कार को हमेशा पहले पेट्रोल पर स्टार्ट करें, फिर CNG मोड पर स्विच करें.
कितने टाइप की होती है CNG किट
CNG किट दो तरह की होती है फैक्ट्री-फिटेड और रेट्रोफिटेड. दोनों के अपने फायदे और नुकसान होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है.
फैक्ट्री-फिटेड CNG
फैक्ट्री-फिटेड किट कंपनी द्वारा कार में पहले से ही लगाकर दी जाती है. ये उसी मॉडल के हिसाब से डिजाइन की जाती है, इसलिए ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद होती है. इसमें कार की वारंटी भी बनी रहती है, लेकिन ऐसी गाड़ियां थोड़ी महंगी होती हैं.
रेट्रोफिटेड CNG किट
रेट्रोफिटेड किट बाहर से लगवाई जाती है और इसे ज्यादातर पेट्रोल कारों में फिट किया जा सकता है. ये किट सस्ती होती है, लेकिन फैक्ट्री किट के मुकाबले थोड़ी कम सुरक्षित मानी जाती है. साथ ही इसे लगवाने के बाद कार की वारंटी खत्म हो सकती है.
CNG लगवाने से पहले जरूरी सावधानियां
अगर आपकी कार बहुत पुरानी है, तो उसमें CNG किट लगवाना सही नहीं रहता क्योंकि इससे इंजन पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा CNG किट लगवाने के बाद RTO से मंजूरी लेना और RC में फ्यूल टाइप अपडेट करवाना जरूरी होता है. किट लगवाने में 30,000 से 60,000 रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन लंबे समय में यह काफी बचत करवा देता है.
लंबी दूरी पर जाने से पहले करें प्लानिंग
CNG कार के साथ लंबी यात्रा पर जाने से पहले रास्ते में पड़ने वाले CNG पंप की जानकारी जरूर रखें. इसके साथ ही समय-समय पर सर्विस और मेंटेनेंस कराते रहें, ताकि आपकी कार सुरक्षित और स्मूद चलती रहे.
ये भी पढ़ें- VinFast की नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च! 517km रेंज और 3-रो सीटिंग के साथ देगी Ertiga को टक्कर
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
9 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
13 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
15 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
16 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines