Car engine smoke causes: इस समय देश में CNG और इलेक्ट्रिक कारों को डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ग्राहक धीरे-धीरे EVs पर शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन पूरी तरह से EVs पर शिफ्ट हो जाना अभी संभव भी नहीं है। इलेक्ट्रिक कार चालाने का सबसे बड़ा लक्ष्य प्रदूषण पर रोक लगना है।लेकिन अभी भी देश में पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। लेकिन जब बात सर्विस की आती है तो काफी तादाद में लोग इसे नजरअंदाज कर जाते हैं जिसकी वजह से गाड़ी को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। फ़िलहाल मौसम ठंडा –गर्म है, और इस तरह एक मौसम में गाड़ी ककी देखभाल करना बहुत है।
रेगुलर सर्विस जरूरी
आपके पास पेट्रोल कार हो या डीजल… रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी है। फिलहाल मौसम कभी एक सा नही रहता। कभी तेज धूप तो कभी बारिश।ऐसे में कार की केयर ज्यादा बढ़ जाती है। आपको बता दें कि आजकल इंजन के हीट होने की संभावना बढ़ जाती है। कई मामलों में इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अक्सर देखने में आता है कि लोग अपनी कार की सर्विस समय पर नहीं करवाते और टाल देते हैं। ऐसे में आगे चलकर गाड़ी ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है। अगर आपके पास पेट्रोल या डीजल कार है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी कार लंबे समय तक सही रह पाएगी।
इस रंग का धुंआ निकले तो जाए सावधान!
आजकल जितनी भी नई कारें आ रही हैं वो सब काफी रिफाइंड इंजन के साथ आ रही हैं। ये इंजन शोर नहीं करते और जबरदस्त परफॉरमेंस देते हैं। और यही वजह है कि प्रदूषण भी काफी रहता है और गाड़ियों से धुंआ काफी कम निकलता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि डीजल और पेट्रोल कार में अलग-अलग रंग का धुंआ निकलता है। अगर पेट्रोल कार से नीले रंग का और डीजल कार से काले रंग का धुंआ निकल रहा है तो यह बेहद खतरनाक है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस रंग का का धुंआ कटना खतरनाक होता है।
पेट्रोल कार से निकले इस रंग धुंआ
अगर पेट्रोल कार के एग्जॉस्ट से नीले रंग का धुंआ निकल रह दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए कि पिस्टन रिंग घिस रही है और इसकी वजह से कम्बशन चैंबर में इंजन ऑयल जा रहा है। यह इस बात की तरफ भी इशारा है कि यानी गाड़ी सर्विस मांग रही है और कभी भी ब्रेक डाउन का शिकार हो सकती है। इसलिए समय रहते अपनी कार की सर्विस करवा लें…
डीजल कार से जब निकले इस रंग का धुंआ
अगर आपकी डीजल गाड़ी के एग्जॉस्ट से अगर लगातार काले रंग का धुंआ निकले तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि काले रंग का धुंआ इस बात की तरफ इशारा करता है कि ECG फेल हो गया है या फ्यूल इंजेक्टर बंद हो गया है। ऐसे में आपको जितनी जल्दी हो सके सर्विस सेंटर जाना चाहिए, वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: स्टॉक खत्म करने के लिए Toyota ने दिया 5 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines