Ev Cars In India: भारतीय बाजार में लगातार Ev Cars की मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि मार्केट में नए प्लेयर के लिए काफी जगह है। इसी कड़ी में जनवरी में बाजार में आई एक ईवी कार का इन दिनों राइडर्स में काफी क्रेज देखा जा रहा है। लोग इसे अन्य इलेक्ट्रिक कारों जैसे MG ZS EV, Hyundai Kona Electric और Nexon EV Max से कम्पेयर कर रहे हैं।
देर न हो जाए, डिलीवरी के लिए केवल 1200 यूनिट ही उपलब्ध हैं
दरअसल, हम बात कर रहें हैं BYD Atto 3 की। ऑटो न्यूज वेबसाइट ऑटो कार इंडिया की खबर के मुताबिक इस ईवी कार की दीवानगी का आलम यह है कि जनवरी में कार के पहले बैच में कुल 340 कारों की डिलीवारी की गई है। इसी अवधि में दुनिया भर में कंपनी ने इसकी कुल 23,231 यूनिट सेल की। देशभर में कार की 2 हजार यूनिट की बुकिंग हो चुकी है। जबकि डिलीवरी के लिए केवल 1200 यूनिट ही उपलब्ध हैं।
और पढ़िए –Tvs और Bajaj की इन बाइकों में सीधी टक्कर, युवा हो रहे कंफ्यूज कौन सी लें
byd atto 3
कार सिंगल चार्ज में करीब 521Km का रेंज देती है
जानकारी के मुताबिक कार सिंगल चार्ज में करीब 521Km का रेंज देती है। वहीं, कार में 60.48 kWh की बैटरी है जो मात्र 7 सेकेंड में 100 KM की स्पीड पकड़ लेती है। यह 5 सीटर SUV कार बोल्डर ग्रे, पार्कर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू चार रंगों में उपलब्ध है। इसमें 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ और 12.8 इंच ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम है। कार में दोनों तरफ एलईडी लाइट्स और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं।
कार 50 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है
इस इलेक्ट्रिक कार में सीट-पिलर पर सिल्वर फीनिश, रूफ माउंटेड स्पॉयलर, डुअल-टोन बंपर के साथ ‘बिल्ड योर ड्रीम’ लैटर भी लिखा हुआ मिलेगा। कार 50 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है। इसमें 5.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, सिंथेटिक लेदर अपहोल्स्ट्री, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD),ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल मिलता है। कार की शुरूआती कीमत 33.99 lakh (ex-showroom) है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
5 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines