Hero Destini Prime scooter: अगर आप इन दोनों एक 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो हीरो मोटोकॉर्प ने अपने 125cc स्कूटर ‘Destini Prime’ पर इस महीने (मई) काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत अब स्कूटर को खरीदना काफी आसान हो गया है। इतना ही नहीं ग्राहक कम डाउन पेमेंट का भी लाभ उठा सकते हैं। Destini Prime का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125 से होगा।
फीचर्स
डिजाइन के मामले यह स्कूटर सिंपल है। हीरो ने इसे फैमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया है। राइडर की जरूरत को देखते हुए इस स्कूटर में कई अच्छे फीचर्स भी दिए हैं। इसमें डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, लंबी चौड़ी सीट, बॉडी कलर मिरर और बूट में लैंप की सुविधा मिलती है।
इंजन और पावर
Hero Destini Prime में 124.6 cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन इंजन लगा है जो 9 BHP की पावर और 10.36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक लीटर में यह स्कूटर 56 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करता है। कंपनी ने इस स्कूटर को इस तरह से डिजाइन किया है ताकि यह हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
कीमत और ऑफर
Hero Destini Prime की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 71,499 रूपये से शुरू होती है। इस स्कूटर पर हीरो ने काफी बढ़िया ऑफर पेश किया है ताकि इसे खरीदने में आसानी हो। आप केवल 8999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे घर ले जा सकते हैं और बची पेमेंट को आसान EMI में चुका सकते हैं। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
इन ऑप्शन पर भी डालें नजर
TVS Jupiter 125:
यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है।
Suzuki Access 125
भारत में सुजुकी एक्सेस 125 को खूब पसंद किया जाता है। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है। इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: जिस SUV ने बचाई होंडा की लाज, आज उसी पर मिल रहा है 55 हजार का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines