हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च महीने में ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर और HF डीलक्स पर बढ़िया ऑफर पेश किये हैं । कंपनी इन इन बाइक्स पर सबसे कम EMI के साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी ऑफर किये हैं। ये दोनों ही एंट्री लेवल बाइक्स हैं। डेली यूज़ पर ये दोनों बढ़िया बाइक्स हैं। अगर आप भी इन्हें खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है क्योंकि इन दोनों ही बाइक्स को खरीदना अब आसान हो गया है।
क्या हैं ऑफर्स?
Hf Deluxe पर की कीमत 63,900 रुपये से शुरू होती है जबकि स्प्लेंडर प्लस एक्स-टेक वेरिएंट की कीमत 84,351 रुपये से शुरू होती है । हीरो ने इन दोनों बाइक्स पर शानदार ऑफर पेश किये हैं । ग्राहकों को 5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा ।इसके अलावा बाइक पर लोन और EMI की भी सुविधा मिलेगी । ग्राहक रोजाना 60 रुपये की EMI देकर इस बाइक अपने घर ले सकते हैं, ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Hero Hf Deluxe के फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प एक बढ़िया एंट्री लेबल बाइक है। इंजन की बात करे तो HF Deluxe में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 97.2cc का इंजन दिया है। यह इंजन 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। हैवी ट्रैफिक में भी इस बाइक को राइड करना आसान है।
यह भी पढ़ें: Tata Punch से पंगा लेगी नई Renault Kiger Facelift, 6 लाख में होगी लॉन्च!
Honda Hero Splendor Plus X-Tech के फीचर्स
Splendor+ XTEC 2.0 हाई टेक फीचर से लैस है। डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किया गये । इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई Splendor+ XTEC 2.0 में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है की यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफर करेगा साथ ही 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। देखना होगा सबसे कम EMI के चलते बाजार में इन बाइक्स की बिक्री में क्या फर्क आएगा।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की इन तीन कारों पर 83,000 का डिस्काउंट, 1 अप्रैल से महंगा पड़ेगा कार खरीदना
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines