TVS Sport Offer: मई के इस महीने में टीवीएस मोटर ने अपने ग्राहकों को नई बाइक की खरीद पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल बाइक Sport पर डिस्काउंट के साथ कम डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है, जिसके बाद इस बाइक को खरीदना काफी किफायती हो गया है। TVS Sport अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। आइये जानते हैं इस बाइक पर मिलने वाले ऑफर के बारे में…
5450 रुपये में घर लायें TVS Sport
इस महीने TVS Sport पर काफी बढ़िया ऑफर्स मिल रहे हैं। आप महज 5450 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इस बाइक को घर ला सकते हैं और बाकी बची रकम को आसान EMI पर Pay कर सकते हैं। इस बाइक की कीमत 59,431 रुपये (एक्स शोरूम, राजस्थान) से शुरू होती है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने टीवीएस शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बाइक पर 3300 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
110.12 kmpl की माइलेज!
TVS Sport अपने सेगमेंट की अकेली ऐसी बाइक है जो एक लीटर पेट्रोल में 110km की माइलेज ऑफ़र करती है। एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के अनुसार Sport बाइक ने 110.12 kmpl की माइलेज का रिकॉर्ड बानाया है।
इंजन और पावर
Sport के इंजन की बात करें तो इसमें 110cc का इंजन दिया है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें लगी ET-Fi टेक्नोलॉजी से फ्यूल की खपत कम होती है। इस बाइक का इंजन काफी स्मूथ है और हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है।
स्पोर्टी डिजाइन, शानदार फीचर्स
खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट और रियर में दमदार अच्छे सस्पेंशन दिए हैं। असरदार ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर में 130 mm Drum ब्रेक जबकि इसके रियर टायर में 110 mm Drum की सुविधा मिलती है। यह इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ आती है।
बाइक की सीट सॉफ्ट है और लंबी दूरी के लिए भी आप इसे आसानी से राइड कर सकते हैं। जो लोग कम बजट में ज्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 32km की माइलेज के साथ नई Maruti Swift CNG जल्द होगी लॉन्च, कीमत हुई लीक!
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines