Honda Shine 100 Offer: होंडा शाइन 125 की कामयाबी के बाद कंपनी ने शाइन 100 को पिछले साल भरत में लांच किया था। इस बाइक के जरिये कंपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस को कड़ी टक्कर दे रही है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अब होंडा ने शाइन 100 पर एक खास ऑफर पेश किया है।ऑफर के तहत इस बाइक को आसानी से खरीद पायेंगे। आइये जानते हैं इस शाइन पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में…
1999 देकर ले जाओ शाइन 100
होंडा शाइन 100 की राजस्थान में एक्स-शो रूम कीमत 62,900 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक पर कंपनी ने कम से कम EMI का ऑफर दिया है। महज 1999 की EMI पर आप इसे खरीद सकते हैं। इस ऑफर की अधिक जानकारी के लिए आप होंडा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
डिजाइन, फीचर्स और इंजन
शाइन 100 के डिजाइन में थोड़ा नयापन देखने को मिलता है, इसमें अच्छे ग्राफिक्स दिए गये हैं। सिंपल होने बाद भी यह बाइक आकर्षित करती है।Honda Shine 100 में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दोनों ही इंजन पावर और परफॉरमेंस के मामले में अच्छे हैं। लेकिन शाइन का इंजन हमें थोड़ा स्मूथ लगा।
बाइक के फ्रंट और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। लेकिन हमारे हिसाब से इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक की सुविधा होनी चाहिए। भविष्य ने हम इसकी उम्मीद कर सकते हैं। फिलहाल शाइन पर मिलने वाला यह ऑफर आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती हैं।
हीरो स्प्लेंडर प्लस से है असली मुकाबला
होंडा शाइन 100 का सीधा हीरो स्प्लेंडर प्लस से है। Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। Splendor plus की उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 75,441 रुपये है।
यह भी पढ़ें: 25 पैसे में दौड़ेगी Okaya की नई इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में चलेगी 129km, महज 500 रुपये में करें बुक
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
5 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
10 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
11 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines