Royal Enfield Hunter 350 EMI Offer: फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए टू-व्हीलर कंपनियां इन इनों काफी अच्छे ऑफर्स दे रही हैं। ऑफलाइन स्टोर्स से लेकर ऑनलाइन भी आप कंपनी की बाइक्स को आसानी से खरीद सकते हैं। इस दिवाली पर रॉयल एनफील्ड ने भी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए सबसे किफायती EMI और लोन का ऑफर दे रही है। जो लोग काफी समय रॉयल एनफील्ड की बाइक की सवारी करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये ऑफर काफी बढ़िया साबित हो सकता है। आइये जानते जान लेते हैं इन ऑफर्स के बारे में…
Royal Enfield Hunter 350: कीमत और EMI ऑफ़र
Hunter 350 की कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। इस पर 36 महीने, 48 महीने, 60 महीने और 72 महीने के लिए लोन की सुविधा दी जा रही है और इस पर EMI 1888 रुपये से लेकर 3277 रुपये तक जाती है। अब ये आपको देखना है कि कितने साल के लिए लोन और EMI आपके लिए सही होगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी 100% लोन की भी सुविधा दे रही है जो सिर्फ 6 लाख के लिए ही मिल सकता है। इन ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए रॉयल एनफील्ड डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Hunter 350: इंजन और फीचर्स
परफॉरमेंस के लिए रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349cc का इंजन लगा है जो फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस इंजन से 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके अलावा ग्राउंड क्लीयरेंस 150.5mm है। बाइक सीट की हाईट 800mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 150.5mm है। बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
खराब रास्तों के लिए बाइक में 41 mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ ट्विन-साइड रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती यह बाइक अपने शानदार लुक्स, पावरफुल इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 17 इंच के टायर्स मिलते हैं जिनकी रोड पर बढ़िया ग्रिप रहती है। बाइक ओवरआल कॉम्पैक्ट लुक में है। इसका व्हीलबेस 1370mm है। इसे खास यूथ को टारगेट करने के लिए ही भारत में लाया गया है।
यह भी पढ़ें: SUV खरीदने का सपना होगा पूरा! 5.99 लाख में मिल रही हैं ये 3 शानदार SUV
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
11 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
13 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
16 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines