TVS Ronin Offer: टू-व्हीलर कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए आये दिन नए-नए ऑफर्स पेश करती रहती हैं। अब इस महीने टीवीएस मोटर ने भी अपनी प्रीमियम और दमदार बाइक Ronin पर जबरदस्त ऑफर्स पेश किये हैं। इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से माना का रहा है। TVS Ronin एक रेट्रो स्टाइल बाइक है जोकि लंबी दूरी के लिए काफी आरामदायक राइड का अनुभव देती है। आइये जानते हैं इस बाइक पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में…
TVS Ronin के ऑफर्स
मई के इस महीने में अगर आप TVS Ronin 225 बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप इस पर मिलने वाले ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। Ronin की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन ऑफर्स के तहत आप इसे सिर्फ 13,999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे घर ले जा सकते हैं और बाकी बची रकम को आसान EMI में दे सकते हैं। इतना ही नहीं इस बाइक पर 15,000 रुपये तक की भी बचत का मौका मिल रहा है। इन ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए कंपनी के शोरूम से आप संपर्क कर सकते हैं।
TVS Ronin के फीचर्स
TVS Ronin में 225.9cc का इंजन लगा है जो 20.40 PS की पावर और 19.93 NM का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इसकी टॉप स्पीड 120 kmph है। तीन वैरिएंट के साथ TVS Ronin की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एक फुर्तीली और चुस्त बाइक है और इसे हैंडल करना भी आसान है। सिटी और हाईवे के लिए आप इसे चुने सकते हैं।
डिजाइन और फील
डिजाइन के मामले में Ronin फ्रेश लगती है। इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। इतना ही नहीं इस बाइक में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी आप आसानी से फील भी कर सकते हैं। बाइक की सीट फ्लैट और आरामदायक है, जिसकी वजह से पीछे बैठे व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होगी।
Royal Enfield Hunter से असली मुकाबला
TVS Ronin का सीधा मुकाबला Hunter 350 से माना जा रहा है। हंटर की एक्स-शोरूम कीमत भी 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में हैवी इंजन मिलता है और इसकी औसत माइलेज भी 25kmpl के आस-पास रहती है। सिटी राइड में यह हैवी फील देती है। इसका डिजाइन आपको इम्प्रेस कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Hero Xtreme 125R को खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये टॉप फीचर्स, बजाज पल्सर को देती है कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines