हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Hero की इस बाइक पर क्यों चलते हैं पंचायत के सचिव जी? कभी बाजार में था भौकाल

Panchayat Web Series: पंचायत वेब सीरीज के अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं और अब चौथा सीजन आने वाला है। सभी सीजन में एक्टर जितेंद्र कुमार (सचिव जी) हीरो पैशन बाइक पर नजर आये हैं। यहां हम आपको इसी बार में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Panchayat Web Series: आजकल वेब सीरीज को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ की बात करें तो इसे लोगों का जितना प्यार मिला है, उतना प्यार बहुत कम किसी सीरीज को मिलता है। आलम यह है कि इस वेब सीरीज का एक-एक कैरेक्टर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुका है लेकिन सचिव जी (जितेंद्र कुमार) का अलग ही भौकाल है। यहां एक बात और गौर करने वाली है और वह है उनकी Hero की बाइक। जितेंद्र कुमार फुलेरा गांव में जिस बाइक को चलाते हुए दिखते हैं वह हीरो पैशन है। वैसे तो मार्केट में बाइक के नए मॉडल आ चुके हैं लेकिन सचिव जी ने हीरो पैशन बाइक क्यों चुनी इसके पीछे खास वजह है। आज हम आपको सचिव जी की इसी बाइक के बारे में जानकारी देंगे…

कभी सबसे ज्यादा बिकती थी हीरो पैशन (Hero Passion)

Hero ने सबसे पहले पैशन बाइक (Passion) को साल 2001 में लॉन्च किया था। उस समय हीरो-होंडा साथ में मिलकर बाइक्स बनाते और बेचते थे। हीरो पैशन अपने जमाने की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रह चुकी है। एक समय ऐसा भी था जब घर के सभी लोग सिर्फ इस बाइक को खरीदना पसंद करते थे।

डिजाइन से परफॉरमेंस तक सब बेस्ट

डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस तक हर मामले में हीरो पैशन ने बाजार में अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली थी कि लोग लाइन लगाकर इसे खरीदते थे। हर तरफ पैशन ही पैशन बाइक नजर आया करती थी। खास बात ये है कि बाइक को चलाना काफी आयान था। इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी काफी बढ़िया थी। इस बाइक की हेडलाइट सबसे अलग नजर आती थी जिसकी वजह से यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती थी।

कल्ट बाइक बन चुकी हीरो पैशन

आपको बता दें कि हीरो पैशन एक कल्ट बाइक बन चुकी है, और शायद यही वजह है कि ‘पंचायत’ के मेकर्स ने इस शानदार बाइक को चुना। Hero Moto corp की Passion में उस समय 100cc का इंजन इस्तेमाल होता था। साल 2010 तक इसकी कीमत 45,000-50000 रुपये कीमत हुआ करती थी। अब यह बाइक काफी बदल चुकी है। अब आपको Passion Pro बाइक मिलेगी जो हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Honda Activa CNG इस महीने हो सकता है लॉन्च! 100km का मिलेगा माइलेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें