Pakistan: हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमसे कई मायनों में एक जैसा है। लेकिन यहां एक चीज जो भारत से ऊंचे दामों पर मिलती है वह है चार पहिया गाड़ियां। इंडिया में जो Alto शुरुआती कीमत 4 लाख एक्स शोरूम में मिलती है वह पाकिस्तान में शुरुआती कीमत 22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।
पाकिस्तान के वेरिएंट में दम नहीं
पाकिस्तान में इस कार के दाम ऊंचे होने के बावजूद इसमें मिलने वाले फीचर्स इंडिया से कमत्तर हैं। पाकिस्तान में इस कार का केवल पेट्रोल वर्जन मिलता है जबकि इंडिया में इसका सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन मिलते हैं। पाकिस्तान में यह कार पेट्रोल पर 18 kmpl की माइलेज देती हैं। भारत में इस कार में धाकड़ 22 kmpl की हाई माइलेज मिलते हैं।
केवल 658 cc का पेट्रोल इंजन
इतना ही नहीं पाकिस्तान में इस कार में केवल 658 cc का पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाता है। जबकि इंडिया में इसमें 998 सीसी का दमदार इंजन ऑफर किया जा रहा है। पाकिस्तान में मिलने वाली Suzuki Alto 2023 में कलर डोर मिरर और हैंडल केवल VXL वेरिएंट में आते हैं।
कार और बाइक प्लांट बंद
इससे पहले आयात प्रतिबंधों का हवाला देते हुए पाकिस्तान सुजुकी मोटर कंपनी लिमिटेड ने 22 जून से 8 जुलाई तक पाकिस्तान में अपने कार और बाइक प्लांट बंद रखे थे। बीते माह साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने पाकिस्तान में अपने चार डीलरशिप किआ मोटर्स हन्ना लेक, क्वेटा, किआ मोटर्स चेनाब, गुजरात, किआ मोटर्स अवेन्यू, डेरा गाज़ी ख़ान और किआ मोटर्स गेटवे, मर्दान को बंद कर दिया है।
लोग बाइक या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के मुकाबले पाकिस्तान में कार का इस्तेमाल कम लोग करते हैं। बिगड़ी आर्थिक हालत और गरीबी के कारण अधिकांश लोग बाइक या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं। जीटेक हिंदी की एक रिपोर्ट के पाकिस्तान में बिकने वाली टॉप 1 कार मारुति सुजुकी की अल्टो कार है।
66427 यूनिट्स की बिक्री हुई
साल 2022 में अल्टो की कुल करीब 66427 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस कार पर कई माह की वेटिंग हैं। बता दें पाकिस्तान खतरनाक महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। जिससे उसकी हालत खस्ता है।
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
37 mins agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
19 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines