स्कोडा ऑटो इंडिया की सभी गाड़ियां काफी डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉरमेंस के मामले में बेस्ट मानी जाती हैं। लेकिन अब एक समस्या सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की स्लाविया, कुशाक और काइलक को रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इन तीनों कारों की 25,772 से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया है क्योंकि इनमें खराबी पाई गयी है। इसलिए कंपनी ने इन सभी खराब कारों को वापस बुलाया गया है।
दरअसल यह रिकॉल पीछे की सीट पर बैठे पैसेंजर्स के लिए एक समस्या से संबंधित है। यदि कार को सामने से टक्कर लगती है तब इस घटना के दौरान पीछे की सीटबेल्ट बकल लैच प्लेट टूट सकती है। ऐसे में पीछे के सेंटर सीटबेल्ट असेंबली की वेबिंग, पीछे की राईट सीटबेल्ट के बकल के साथ विफल हो सकती है। जिससे पैसेंजर्स को चोट लग सकती है ।
कंपनी के मुताबिक, उसने 24 मई, 2024 से 1 अप्रैल, 2025 की अवधि के दौरान बनी इन तीनों कारों की 25,772 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी से प्रभावित कारों के ग्राहकों से संपर्क करके उन्हें मुफ्त में ठीक करेगी। ग्राहकों से किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस समय स्कोडा की काइलक ग्राहकों को खूब पसंद की जा रही है।
यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसकी कीमत 8 लाख से कम है। हर महीने इसकी बिक्री काफी बेहतर हो रही है। स्कोडा कायलाक में 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लोग आसानी बैठ सकते हैं। Kylaq में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के के लिए इसमें 6 एयरबबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD , 360 डिग्री कैमरा और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं।
इंजन की बात करें तो स्कोडा कायलाक में 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लोग आसानी बैठ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 4.20 लाख में मिल रही है 9.42 लाख वाली Maruti Baleno! यहां मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
5 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
7 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines