---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Orxa Mantis: फ्यूचरिस्टिक लुक्स और गजब की स्पीड इस EV Bike से ‘नजर नहीं हटती’

Orxa Mantis: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक्स हाई डिमांड पर है। इसी को ध्यान में रखकर वाहन निर्माता कंपनी Orxa जल्द ही भारत में अपनी कलरफुल बाइक Orxa Mantis को पेश करेगी। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 200 km तक चलती है। 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड […]

---विज्ञापन---

Orxa Mantis: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक्स हाई डिमांड पर है। इसी को ध्यान में रखकर वाहन निर्माता कंपनी Orxa जल्द ही भारत में अपनी कलरफुल बाइक Orxa Mantis को पेश करेगी। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 200 km तक चलती है।

8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है

इसमें 9 Kwh की बैटरी है। यह 140 kmph की टॉप स्पीड देती है। जानकारी के मुताबिक यह बाइक महज 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 25000 की मोटर पावर है। यह 15 AH चार्जर से करीब पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

---विज्ञापन---
Orxa Mantis

Orxa Mantis

फास्ट चार्जर से 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है

Orxa Mantis में 18kW की मोटर है। यह फास्ट चार्जर से 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है। इसमें सभी LED लाइटिंग है। मोटररसाइकिल में आरामदायक राइड के लिए मोनोशॉक के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं। इसकी सीट्स को खास युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

फिलहाल इसका केवल एक ही वेरिएंट 

इसमें अलॉय व्हील दिए गए हैं। जिसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट, कीमत और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह जून 2023 तक भारत में लॉन्च जाए। यह तीन लाख एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल इसका केवल एक वेरिएंट आएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 25, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola