Bajaj CNG Bike: बजाज ऑटो की CNG बाइक फ्रीडम 125 ने आते ही लोगों को अपना दीवाना बना तो दिया लेकिन अब इसके बारे में एक नई बात पता चली है। अगर आप इस CNG बाइक को खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले इस खबर पर जरूर गौर करें। बजाज की ये बाइक बेहद किफायती है।माइलेज भी अच्छा ऑफर करती है और कीमत भी बढ़िया है। वहीं 95,000 रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है…
2 साल की वैलिडिटी
बजाज की CNG बाइक फ्रीडम 125 की वैलिडिटी सिर्फ 2 साल की है। दरअसल इसमें लगे CNG टैंक को लेकर बातें होने लगी हैं कि कहीं ये फट न जाए। हालाकि कंपनी ने इसका सफल क्रेश टेस्ट भी किया है लेकिन ग्राहकों के मन में सेफ्टी को लेकर सवाल बरकरार है। ग्राहकों की सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसके फ्यूल टैंक की वैलिडिटी 2 साल की रखी है।
हर 2 साल के बाद आपको बजाज के सर्विस सेंटर जाना होगा। यदि इसमें मामूली खराबी पाई जाती है तो कंपनी ठीक करके देगी और आपसे कोई चार्ज नहीं लिए जाएगा लेकिन CNG टैंक में कोई बड़ी खराबी पाई गई और उसे बदलने की नौबत आई तो फिर आपको अपनी जेब से पैसा लगाना होगा। यानी हर दो साल बाद ये काम तो करवाना ही पड़ेगा अगर आप इस बाइक को लॉन्ग टर्म के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। आइये एक नजर डाल लेते हैं बाइक की कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में..
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो बजाज फ्रीडम CNG बाइक में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है, जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन कर सके और ब्रेक डाउन का शिकार ना होना पड़े।
बढ़िया रेंज
बजाज की इस CNG बाइक में 2 किलोग्राम का CNG टैंक और 2 ही लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। CNG टैंक को एक बार फुल करने पर यह 200 किलोमीटर चलेगी जबकि दो लीटर पर यह 130 किलोमीटर तक चलेगी। छोटी दूरी के लिए ये बाइक अच्छा ऑप्शन है।
सेफ्टी फीचर्स
बजाज ने इस बाइक पर 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। बाइक के ऊपर से 10 टन का ट्रक निकाला फिर भी बाइक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कंपनी का दावा है कि यह पूर्ण रूप से एक सुरक्षित बाइक है। बाइक का फ्यूल टैंक काफी मजबूत है और इसके चारों तरफ एक मजबूत फ्रेम भी दिया गया है। इस बाइक में ब्लूटूथ, डिजिटल स्पीडोमीटर, CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट,और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिया है।
यह भी पढ़ें: माइलेज की टेंशन खत्म करने आ रही हैं ये शानदार Strong हाइब्रिड कारें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines