Electric Scooters Festival Offers: इस बार फेस्टिव सीजन में गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इस महीने अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। इस दिवाली OLA, Ather, Hero Vida और TVS समेत कई EV ब्रांड्स अपने स्कूटरों पर काफी अच्छे ऑफर्स दे कर रही हैं। ग्राहक 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं…
Bajaj Chetak
बजाज ऑटो में अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक पर तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य में ग्राहकों के लिएदिवाली ऑफर पेश किया है। ऑफ़र के तहत 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। सेल्स की बात करें तो बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले महीने दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है।
TVS iQube
फेस्टिव सीजन में TVSMotor ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube पर काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। इस महीने अगर आप इस स्कूटर को खरीदते हैं तो आप पूरे 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह एक सेफ और बेहतरीन स्कूटर है। iQube की कीमत84,999 रुपये से शुरू होती है।
Ather Energy
एथर एनर्जी ने इस महीने अपने 450X और 450X Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 25,000 रुपये तक की बचत का ऑफर दिया है। इस स्कूटर की बिक्री की काफी अच्छी है। यह देश का सबसे भरोसेमंद स्कूटर है। पिछले महीने 12000 से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदा है। Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hero Vida
हीरो मोटोकॉर्प के ईवी ब्रैंड Vida V1 प्लस और V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर आप पूरे 29,000 रुपये तक बचा सकते हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह स्कूटर काफी अच्छा है। लेकिन अब यह किफायती दाम में उपलब्ध है अब इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये से शुरू होती है।
Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर
फेस्टिव सीजन पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने इस महीने अपने पॉपुलर स्कूटर S1 X के दाम 74,999 रुपये से घटाकर 49,999 रुपये कर दिए हैं। यानी यह अब तक की बेस्ट डील मानी जा रही है जिसमें सीधा फायदा ग्राहकों को ही होगा।
iVOOMi इलेक्ट्रिक स्कूटर
इस दिवाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी iVOOMi ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Jeet X ZE और S1 Series पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट है। यह एक अच्छा स्कूटर है जो डेली उसे के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें;
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
15 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
17 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
18 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
20 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines