Ola Electric ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक ऐसे स्कूटर का वीडियो शेयर किया, जिसे देखते ही लोगों को लगा की कंपनी मजाक कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं था…Ola ने दुनिया के पहले ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक वीडियो के जरिये पेश किया। कंपनी ने नए मॉडल का नाम Ola Solo रखा है। इस तरह का स्कूटर बनाने वाली Ola पहली कंपनी बन गई है, क्योंकि भारत में इतने सालों कई टू-व्हीलर कंपनियां स्कूटर बना रही हैं पर किसी ने भी इस तरह का स्कूटर नहीं बनाया।
क्या खास है नए Ola Solo में
पहली बार Ola Solo को 1 अप्रैल के दिन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर टीज किया गया था। शुरुआत में ऐसा लगा कि शायद कंपनी अप्रैल फूल बना रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि ये वर्किंग प्रोटोटाइप निकला। इस पोस्ट को Bhavish Aggarwal ने अपने एक्स हैंडल पर अपलोड किया और एक पोस्ट भी लिखी और बताया कि
Ola Solo”गतिशीलता के भविष्य की एक झलक” देता है और ओला की इंजीनियरिंग टीम दोपहिया वाहनों में ऑटोनोमस और सेल्फ बैलेंसिंग तकनीक पर काम कर रही हैं, जो भविष्य में सामने आएंगी। कंपनी का दावा है कि Solo पूरी तरह से होम मेड होगा।
Ola Solo के फीचर्स
कंपनी का दावा है कि Ola Solo में QUICKIE.AI है, जो तुरंत निर्णय लेने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें एक इन-हाउस विकसित LMAO9000 चिप है जो सड़कों पर आसानी से नेविगेट करने के लिए वास्तविक समय के ट्रैफ़िक डेटा का विश्लेषण करती है।
22 भाषाओं को करेगा सपोर्ट
नया Ola Solo स्कूटर Krutrim voice-enabled AI टेक्नोलॉजी से लैस होगा और 22 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। ऑटोनोमस कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए जेयू-गार्ड नामक इन-हाउस डेवलप्ड एडाप्टिव एल्गोरिदम है, जिससे आरामदायक सवारी मिलेगी साथ ही गड्ढों, स्पीड ब्रेकरों का भी ध्यान रखेगा। यह एक ह्यूमन मोड के साथ आता है।
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines