Ola sold highest electric scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री अब रफ़्तार पकड़ रही है। नए–नए मॉडल अब आने लगे हैं। कंपनियां भी अब बजट सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। ओला से लेकर टीवीएस कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर घरों में अपनी जगह बना रहे हैं। पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट में देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरोमोटोकॉर्प EV सेगमेंट में फ्लॉप साबित हुई और टॉप 5 से बाहर हो गई। जबकि ओला ने सबसे ज्यादा वाहनों की बिकी की है।
Ola ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने 33,846 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की है जबकि पिछले साल फ़रवरी महीने में कंपनी ने कुल 17,773 स्कूटरों की बिक्री की थी। इस समय भारत में ओला के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बिकते हैं। कंपनी का मार्केट शेयर 41.16% है। दूसरे नंबर पर TVS मोटर रही है। कंपनी ने पिछले महीने (फ़रवरी) 14,537 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,675 यूनिट्स की बिक्री का रहा था कंपनी का मार्केट शेयर इस समय 17.68% है।
तीसरे नंबर पर बजाज ऑटो रही है, कंपनी ने भारत में 11,699 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है जबकि पिछले साल ही फरवरी में कंपनी ने सिर्फ 2,538 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी। इस समय बजाज ऑटो का मार्केट शेयर 14.23 % है। 9,004 यूनिट्स की बिक्री के साथ चोथे नंबर Ather रही है जबकि पिछले साल कंपनी ने 19,071 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की थी इस समय Ather का मार्केट शेयर 10.95% है।
पांचवे नंबर पर Ampere कंपनी है जिसने पिछले साल 2484 यूनिट्स की बिक्री है, जबकि पिछले साल कंपनी सिर्फ 153 इलेक्ट्रिक वाहनों की ही बिक्री कर पाई थी। इस समय कंपनी का मार्केट शेयर 3.02% है। हीरो मोटोकॉर्प जोकि सबसे ज्यादा पेट्रोल टू-व्हीलर बेचती है, लेकिन कंपनी EV सेगमेंट में फ्लॉप साबित हो रही है पिछले महीने ने महज 1,753 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि पिछले साल सिर्फ 304 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है कंपनी का मार्केट शेयर 2.13% है।
क्यों बिकते हैं ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर
भले ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आये दिन खराबी देखने को मिल रहती है, लेकिन किफायती और खूब सारे फीचर्स के चलते ग्राहक ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद रहे हैं। ओला इस समय वैल्यू फॉर मनी EV ब्रांड बन गया है। कंपनी ने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारे हैं। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है और सिंगल चार्ज में इनकी रेंज 195 किलोमीटर तक आती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
22 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines