Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज भारत में लॉन्च हो गई है. 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस स्कूटर में Made-in-India LFP बैटरी तकनीक दी गई है. बड़ी बैटरी वाले मॉडल की रेंज 301KM तक है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी नई S1Z रेंज पेश की है. कंपनी ने इसे खासतौर पर आम लोगों और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसकी खास बात सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली कंपनी की खुद भारत में बनी LFP बैटरी तकनीक है. S1Z रेंज में 301 किलोमीटर तक की रेंज, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं.
दो बैटरी विकल्पों में आया S1Z
ओला इलेक्ट्रिक ने S1Z को दो बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है. इसके 3.1 किलोवॉट-घंटे वाले मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये है. वहीं, 5.1 किलोवॉट-घंटे वाले मॉडल की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. कंपनी के मुताबिक दोनों मॉडल अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं.
301 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
रेंज की बात करें तो 3.1 किलोवॉट घंटे वाली बैटरी के साथ ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 179 किमी तक चल सकता है. वहीं 5.1 किलोवॉट घंटे वाला मॉडल 301 किमी तक की रेंज देने की पावर रखता है. इस तरह ज्यादा दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी बैटरी वाला मॉडल ज्यादा उपयोगी हो सकता है.
भारत में बनी LFP बैटरी
S1Z की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल की गई ओला की 46 सीरीज LFP सेल तकनीक है. कंपनी के मुताबिक इस तकनीक को उसके बैटरी इनोवेशन सेंटर में बनाया किया गया है और इसका निर्माण ओला की गीगाफैक्ट्री में किया जाता है. कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहन की कुल लागत में बैटरी का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में सेल को खुद विकसित और बनाने से बैटरी की लागत कम करने में मदद मिल सकती है.
लंबी चलने वाली बैटरी का दावा
ओले इलेक्ट्रिक के मुताबिक LFP केमिस्ट्री वाली बैटरियां ज्यादा सुरक्षित होती हैं और लंबे समय तक काम कर सकती है. कंपनी का मानना है कि अपनी बैटरी तकनीक के इस्तेमाल से वह कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी बेहतर बैटरी तकनीक उपलब्ध करा सकती है. यही वजह है कि S1Z को कंपनी की किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर रणनीति में अहम मॉडल माना जा रहा है.
4 किलोवॉट मोटर और 70KM की टॉप स्पीड
S1Z में 4 किलोवॉट की अधिकतम मोटर पावर दी गई है. इसकी अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी ने इसमें 12 इंच के पहिए दिए हैं. S1Z रेंज चार रंगों में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से विकल्प चुनने का मौका मिलेगा.
MoveOS 5 से मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
कंपनी ने S1Z में MoveOS 5 दिया है. इसकी मदद से इस मास सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इनमें क्रूज कंट्रोल, एडवांस रीजेनरेटिव ब्रेकिंग रिवर्स मोड, GPS और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यानी कम कीमत के बावजूद कंपनी ने स्कूटर में आधुनिक फीचर्स देने की कोशिश की है.
ऐप से मिलेगी सफर और पावर की जानकारी
ओला इलेक्ट्रिक ऐप के जरिए यूजर्स स्कूटर से जुड़ी कई जानकारियां देख सकेंगे. इसमें सफर से जुड़े आंकड़ों के साथ-साथ यात्रा के दौरान कितनी पावर खर्च हुई, इसकी जानकारी भी मिल सकती है. इसके अलावा स्कूटर में ‘ईजी पार्क’ फीचर भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसकी मदद से तंग जगहों पर स्कूटर को निकालना और पार्क करना आसान होगा.
दिसंबर 2026 से शुरू होगी डिलीवरी
S1Z के दोनों मॉडल की डिलीवरी एक साथ शुरू नहीं होगी. 3.1 किलोवॉट-घंटे वाले मॉडल की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू करने की योजना है. वहीं, ज्यादा क्षमता वाली 5.1 किलोवॉट-घंटे बैटरी वाले मॉडल की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- KTM RC 200 को टक्कर देने Yamaha की नई बाइक YZF-R2 लॉन्च, इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
18 mins agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
17 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
21 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines