हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ola s1 x या फिर Ampere कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर चलेगा ज्यादा?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन
Ola s1 x VS Ampere Magnus EX

Ola s1 x VS Ampere Magnus EX: इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज पर हाई रेंज देने वाले स्कूटर लोगों की पहली पसंद हैं। इसी सेगमेंट में किफायती कीमत में दो स्टाइलिश स्कूटर हैं Ola s1 x और Ampere Magnus EX. आइए इन हाई पावर स्कूटर की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Ola S1 X

जल्द ही इस स्कूटर की डिलीवरी शुरू होने वाली है। Ola S1 X में 3.5-इंच एलसीडी कंसोल और रिवर्स मोड का ऑप्शन मिलता है। इस शानदार स्कूटर में 3 kWh और 2 kWh दो बैटरी पैक मिलते हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। आप कंपनी के नजदीकी डीलरशिप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

90 kmph की टॉप स्पीड  

Ola S1 X फुल चार्ज होने में 7.4 घंटे का समय लेता है। यह शुरुआती कीमत 79,999 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें 6000 W पावर की मोटर मिलती है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 151 km तक चलता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 90 kmph की है। इसका टॉप वेरिएंट 99,999 हजार रुपये में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 3 वेरिएंट और सात कलर आते हैं। इसमें डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

विज्ञापन

Ampere Magnus EX

यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 121 Km तक चलता है। यह सड़क पर 53 Kmph की हाई स्पीड देता है। स्कूटर का कुल वजन 90 kg का है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। करीब 6 से 7 घंटे के भीतर यह स्कूटर फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 1200 W की जानदार मोटर है और इसकी सीट हाइट 780 mm की है।

स्कूटर में 60V/28Ah का बैटरी पैक

Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1 वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाजार में यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1,04,758 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें राइडर की सुरक्षा के लिए ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। स्कूटर में 60V/28Ah का बैटरी पैक मिलता है। खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रॉक और रियर में सिंगल स्प्रींग सस्पेंशन दिया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग मिलती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola