Ola S1 X महज 2500 प्रतिमाह पर घर ले जाएं यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, 90 kmph की है टॉप स्पीड

Ola S1 X ev scooter know price

Ola S1 X ev scooter know price

Ola S1 X: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में एक लाख से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक टू व्हीलर हाई डिमांड पर रहते हैं। इसी कड़ी में ओला का जबरदस्त स्कूटर है Ola S1 X. इसमें कई राइडिंग मोड और रिवर्स मोड दिया गया है। यह 3 kWh और 2 kWh दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

7.4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है

Ola S1 X शुरुआती कीमत 79,999 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसका टॉप वेरिएंट 99,999 हजार रुपये का आता है। सामान्य चार्जर से यह जानदार स्कूटर 7.4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 6000 पावर की मोटर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 वेरियेंट और 7 कलर

इसमें 3 वेरियेंट और 7 कलर मिलते हैं। इसमें 90 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 151 km तक चलती है। स्कूटर में राइडर की सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

Ola S1 X में keyless ऑपरेशन

Ola S1 X में keyless ऑपरेशन का फीचर मिलता है। यह बेहद स्लीक लुक्स और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। कंपनी सिंतबर 2023 से इसकी डिलीवरी शुरू करेगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। लोग 999 रुपये देकर कंपनी के डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूटर में 3.5-इंच एलसीडी कंसोल

स्कूटर में 3.5-इंच एलसीडी कंसोल का भी ऑप्शन मिलता है। Ola S1 X साइड स्टैंड अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, जीपीएस जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें Ola इलेक्ट्रिक एप कंट्रोल दिया गया है। यह धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 5.5 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है।

Ola S1 X ev scooter know price

Ola S1 X ev scooter know price

विज्ञापन

आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क

Ola S1 X में आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इससे खराब रास्तों में राइडर को स्मूथ सफर का आनंद मिलता है। स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Hero Electric Optima, Okinawa PraisePro, और Ampere Magnus EX से मुकाबला करता है। टेलिस्कोपिक फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक के साथ स्टील व्हील।

8000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें

स्कूटर को 8000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको 9.7 रुपये ब्याजदर पर तीन साल के लिए 2,464 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ