नई ईएमपी योजना के कारण जहां दूसरे ईवी निर्माता अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा कर रहे हैं वहीं Ola इलेक्ट्रिक ने अपने स्कूटरों की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने अपने S1 X लाइन-अप की कीमतें कम कर दी हैं। यानी अब ओला के एक्लेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना बेहद किफायती हो गया है और इसी के साथ बाजार में प्राइस वार भी शुरू हो गई है।
लेकिन अभी भी सवाल….यहां ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेफ्टी को लेकर है। क्योंकि आये हम इनके स्कूटरों में आग लगने की खबरें सुनते आ रहे रहे हैं। कीमत कम करने के बाद क्या क्वालिटी से समझौता हुआ है यह देखने वाली बात होगी।
नई कीमतें
Ola S1 X रेंज की कीमत पहले भी काफी प्रतिस्पर्धी थी लेकिन अब ओला इलेक्ट्रिक काफी किफायती हो गये हैं।Ola S1 X 2kWh वेरिएंट की कीमत अब 69,999 रुपये से शुरू होती है जबकि पहले इसकी कीमत 79,999 रुपये थी।
वहीं S1 X 3kWh वेरिएंट की कीमत अब 84,999 रुपये जबकि पहले कीमत 89,999 रुपये थी। S1 X 4kWh की कीमत अब 99,999 हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 1,09,999 रुपये थी। S1 X लाइन-अप की डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू होगी। ये सभी ई-स्कूटर मानक के रूप में 8 साल की वारंटी के साथ आते हैं।
हर जरूरत के हिसाब से स्कूटर
Ola S1 X सीरीज हर जरूरत के हिसाब से उपलब्ध है। 3 बैटरी में यह सीरीज उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। लेकिन ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भरोसा करना थोड़ा कठिन इसलिए भी हैं क्योंकि इनमें आये दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
अब ये किफायती तो हैं लेकिन क्वालिटी के हिसाब से निराश करते हैं। वैसे देखा जाए तो ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर की तुलना में सस्ते हो गये हैं… इस समय होंडा एक्टिवा की एक्स-शो रूम कीमत 76,234 रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
6 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines