Ola S1 X की डिलीवरी स्टार्ट, कीमत 69999 रुपये से शुरू, मिलेगी 190 km की रेंज

Ola S1 X में 3.5-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। इस धाकड़ स्कूटर में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक मिलेगा। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर190 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है।

Ola S1 X

Ola S1 X delivery start details in hindi: ओला ने अपने नए स्कूटर Ola S1 X की डिलीवरी शुक्रवार से शुरू कर दी है। इस स्कूटर का बेस वेरिएंट 69999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है, जिसमें 2 kWh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन

Ola S1 X में 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। यह कंपनी का हाई स्पीड स्कूटर है, जिसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट आती है।

विज्ञापन

2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक मिलेगा

Ola S1 X में 3.5-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। इस धाकड़ स्कूटर में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर का 3 kWh वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपए एक्स शोरूम और 4 kWh की कीमत 99,999 रुपए एक्स शोरूम है।

विज्ञापन

यह स्कूटर 85kmph की टॉप स्पीड देगा

ओला का यह शानदार स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 190 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। यह स्कूटर 85kmph की टॉप स्पीड देगा। Ola का यह  नया स्कूटर 7.4 घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है।

Ola S1 X में ये धाकड़ फीचर्स

  • डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
  • इस स्कूटर में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है।
  • टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन।
  • 7 कलर ऑप्शन और चौड़ी सीट
  • स्कूटर में बड़ी हेडलाइट दी गई है।
  • स्कूटर में आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक हैं।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ