Ola Electric BOSS Sale: फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपनी BOSS सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल को कंपनी ने ‘बिगेस्ट ओला सीजन सेल’ यानी BOSS का नाम दिया है। 3 अक्टूबर यानी नवरात्रि से यह सेल शुरू होगी। इस सेल में कंपनी के कम्युनिटी मेंबर्स को सबसे पहले एक्सेस देगी।
साथ ही, ओला S1 स्कूटर रेंज पर शानदार ऑफर्स भी मिलेंगे। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें OlaS1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। पहली बार है जब ओला की तरफ से ऐसी सेल शुरू की जाएगी। अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए ओला ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि पिछले महीने कंपनी का मार्केट शेयर काफी गिर गया था।
49,999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ola Electric BOSS सेल में ग्राहकों को खास डिस्काउंट मिलेंगे। इसमें Ola S1 को 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इन ऑफर्स की जानकारी शेयर कर दी है। पोस्ट में ऑफर को हाइलाइट करते हुए कहा, “बॉस ने अभी कॉल किया है और आप इसे मिस नहीं करना चाहेंगे।
आपको बता दें कि ये सबसे बड़ी ओला सीजन सेल है। ये सेल ओला कम्युनिटी के लिए शुरू हो चुकी है जो सिर्फ केवल आज के लिए वैलिड है। ग्राहक ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को महज 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
कंपनी के अनुसार, इस सेल में S1 की पूरी रेंज पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा साथ ही 21,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इन बेनिफिट्स में 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 6,000 रुपये के 140+ मूवओएस के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा 7,000 रुपये की 8 साल की बैटरी वारंटी और 3,000 रुपये मूल्य के हाइपरचार्जिंग क्रेडिट शामिल हैं।
इतना ही नहीं ग्राहक कंपनी के रेफरल प्रोग्राम का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसमें प्रत्येक रेफरल के लिए 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ S1 खरीदने वाले रेफरी के लिए 2,000 रुपये की छूट भी शामिल है। टॉप 100 रेफर करने वाले मेंबर्स को 11,11,111 रुपये तक के ईनाम जीतने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Maruti Eeco: 27km का माइलेज, 5.32 लाख कीमत, दनादन बिकी ये सस्ती 7 सीटर कार
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines