---विज्ञापन---

Ola s1 pro या फिर simple one कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन

Ola s1 pro VS simple one: टू व्हीलर बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में दो धांसू स्कूटर हैं Ola का s1 pro और simple one. ओला 116 Kmph की टॉप स्पीड देता है। वहीं, simple one में 8500 की पावर मिलती है। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स […]

Ola s1 pro VS simple one: टू व्हीलर बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में दो धांसू स्कूटर हैं Ola का s1 pro और simple one. ओला 116 Kmph की टॉप स्पीड देता है। वहीं, simple one में 8500 की पावर मिलती है। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत बताते हैं।

OLA S1 Pro

यह धांसू स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर कुल करीब 170 Km तक चलता है। कंपनी सड़क पर इस धाकड़ स्कूटर की 116 Kmph की टॉप स्पीड मिलने का दावा करती है। OLA S1 Pro महज 5 सेकंड में 60 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।

---विज्ञापन---

स्कूटर में 5500 W की मोटर

OLA S1 Pro बाजार में 12 कलर ऑप्शन में मिलता है। यह पावरफुल स्कूटर शुरुआती कीमत 1.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में 5500 W की मोटर मिलती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 792 mm की सीट हाइट दी गई है।

---विज्ञापन---

Simple One

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी दी गई है। स्कूटर में 30-लीटर का अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है। इस जानदार स्कूटर में 8500 की पावर मिलती है। यह शानदार स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड देता है। Simple One
शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। स्कूटर में 7-इंच के टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

---विज्ञापन---

स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक

यह डैशिंग लुक्स वाला स्कूटर सिंगल चार्ज में 212 km की ड्राइविंग रेंज देता है। फिलहाल इस स्कूटर में केवल 4 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। Simple One का टॉप मॉडल 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में 2 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। स्कूटर सामान्य चार्जर से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें डुअल टोन कलर का ऑप्शन दिया गया है। इस स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसमें LED लाइट हैं।

First published on: Sep 25, 2023 10:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola