---विज्ञापन---

OLA S1 Pro या फिर Ather कौन सा ईवी स्कूटर देता है हाई रेंज?, जानें कंपैरिजन

OLA S1 Pro VS Ather 450X: बाजार में हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। इसी सेगमेंट में दो धांसू स्कूटर हैं OLA का S1 Pro और Ather का 450X. ओला सिंगल चार्ज में 170 Km की रेंज देता है। वहीं, Ather में 6.2 kW की धाकड़ मोटर दी गई है। आइए आपको […]

OLA S1 Pro VS Ather 450X: बाजार में हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। इसी सेगमेंट में दो धांसू स्कूटर हैं OLA का S1 Pro और Ather का 450X. ओला सिंगल चार्ज में 170 Km की रेंज देता है। वहीं, Ather में 6.2 kW की धाकड़ मोटर दी गई है। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत बताते हैं।

OLA S1 Pro

इस स्मार्ट स्कूटर की सीट हाइट 792 mm की है। फास्ट चार्जर से यह डैशिंग स्कूटर महज 18 मिनट में 75 Km चलने लायक चार्ज हो जाता है। OLA S1 Pro सड़क पर 116 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें 36 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए कम्बांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। धांसू स्कूटर में अनलॉक बटन, कॉल अलर्ट, ट्विन-पॉड हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और रिमोट बूट लॉक का फीचर मिलता है।

---विज्ञापन---

OLA S1 Pro में 8.5 kW की पावर

स्कूटर का कुल वजन 125 kg का है। इसमें 12 कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। इसमें अनलॉक बटन और कॉल अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स हैं। OLA S1 Pro में 8.5 kW की पावर और 58 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। OLA S1 Pro 1.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।

---विज्ञापन---

Ather 450X

यह डैशिंग स्कूटर दो अलग-अलग वेरिएंट में आता है। इसमें 6.2 kW की पावर मिलती है। स्कूटर की सीट हाइट 792 mm है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। सड़क पर यह 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है। Ather 450X सिंगल चार्ज पर लगभग 146 Km तक चलता है।

---विज्ञापन---

रियर में सिंगल शॉक सस्पेंशन

इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में सिंगल शॉक सस्पेंशन हैं, जिससे खराब रास्तों पर राइडर को अधिक झटके महसूस नहीं होते। यह अट्रैक्टिव स्कूटर शुरुआती कीमत 1.28 लाख रुपये में मिलता है। इसमें 3300 W की मोटर क्षमता के साथ ब्लूटूथ कम्पैटिबिलिटी, डिस्क ब्रेक, हिल असिस्ट और ऑटो-इंडिकेटर ऑफ जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

First published on: Aug 27, 2023 04:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola