Viral Video: जड़ी-बूटी और तेल बेचने के लिए शख्स ने लगाया दिमाग, पार्टी मोड पर डाला Ola S1 Pro Scooter

Ola S1 Pro Scooter Party Mode: एक स्ट्रीट वेंडर ने आयुर्वेदिक तेल और जड़ी-बूटी बेचने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया है।

Ola S1 Pro scooter party mode feature used to sell herb oil video viral

Ola S1 Pro scooter party mode feature used to sell herb oil video viral

Ola S1 Pro Scooter Party Mode: Ola S1 और S1 Pro लोकप्रिय इलेक्ट्रिक व्हीकल बन चुका है। अपने लॉन्च के बाद से ही Ola Scooter चर्चा में है। इसके कई फीचर ट्रेंड बनकर सामने आ रहे हैं। हाल ही ओला इलेक्ट्रिक ने सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को भी अपडेट किया है। ओला एस1 प्रो स्कूटर में एक विशेष फीचर ‘पार्टी मोड’ आता है। इसमें स्कूटर की लाइटें और हैजार्ड लैंप बिल्ट-इन स्पीकर से बजने वाले म्यूजिक के साथ ब्लिंक करते दिखते हैं। कई मौकों पर लोगों को इस फीचर का इस्तेमाल करते देखा गया है। हालांकि अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की वाहवाही बटोर ली है।

विज्ञापन

दरअसल, एक स्ट्रीट वेंडर ने आयुर्वेदिक तेल और जड़ी-बूटी बेचने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को क्रिएटिव ब्रेक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

विज्ञापन

वीडियो केरल में कहीं रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया है। इसमें देखा जा सकता है कि ओला एस1 प्रो स्कूटर सड़क किनारे खड़ा है। हालांकि स्कूटर में लगे स्पीकर से एक अनाउंसमेंट सुना जा सकता है, जो शायद स्ट्रीट वेंडर के फोन से जुड़ा हुआ है। जिसमें से आयुर्वेदिक तेल और जड़ी-बूटी बेचने की आवाज सामने आ रही है।

विज्ञापन

स्कूटर पार्टी मोड पर ब्लिंक कर रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है। पीले रंग के ओला एस1 प्रो स्कूटर पर स्ट्रीट वेंडर हर्बल तेल बेच रहा था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो सामने आया है। शुरुआती दिनों में जब यह फीचर पेश किया गया था, तब कई जगहों से ऐसे वीडियो आए थे जहां लोग इसका अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर रहे थे।

कॉलेज के छात्रों ने इन स्पीकरों के जरिए तेज म्यूजिक बजाकर डांस किया तो वहीं स्कूटर के ब्लूटूथ स्पीकर फीचर का इस्तेमाल लोगों ने क्रिकेट मैच की कमेंट्री के लिए भी  ये सभी वीडियो वायरल हो गए थे।

विज्ञापन

क्या है पार्टी मोड फीचर? 

ओला स्कूटर के साथ एक इनबिल्ट स्पीकर देता है। इसे स्कूटर पर लगी स्क्रीन से जोड़ा गया है। स्क्रीन के जरिए आप अपने फोन को जोड़कर म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ