हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारत की वर्ल्ड कप जीत का जश्न! Ola ने पेश किए चैंपियन एडिशन स्कूटर और बाइक, मिला क्रिकेट थीम लुक

Ola Electric ने भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते हुए S1 Pro+ स्कूटर और Roadster X+ बाइक का लिमिटेड Champions Edition लॉन्च किया है. इन दोनों इलेक्ट्रिक वाहनों को खास ब्लू थीम लिवरी दी गई है, जबकि फीचर्स और कीमत पहले जैसी ही रखी गई है.

विज्ञापन

Ola S1 Pro Plus and Ola Roadster X Plus Champions Edition Launched: क्रिकेट के प्रति भारत के जुनून को देखते हुए अब ऑटो सेक्टर में भी इसकी झलक दिखाई देने लगी है. इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने भारत की हालिया टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए अपने दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का खास एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने Ola S1 Pro+ स्कूटर और Roadster X+ मोटरसाइकिल का लिमिटेड-रन Champions Edition पेश किया है. इस खास एडिशन में नए ब्लू थीम वाले लुक के साथ डिजाइन में बदलाव किया गया है, हालांकि कीमत और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही रखे गए हैं.

Champions Edition में मिलेगा खास ब्लू लिवरी डिजाइन

ओला ने अपने S1 Pro+ और Roadster X+ के इस स्पेशल एडिशन में एक खास ब्लू थीम लिवरी दी है, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत को ट्रिब्यूट देती है. यह लिमिटेड-रन मॉडल मौजूदा 4680 भारत सेल तकनीक वाले वेरिएंट पर ही आधारित है. कंपनी के मुताबिक यह एडिशन 11 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है और अप्रैल 2026 के अंत तक खरीदा जा सकेगा.

Ola S1 Pro+ Champions Edition के फीचर्स

S1 Pro+ Champions Edition कंपनी के टॉप वेरिएंट स्कूटर पर आधारित है. इसमें 5.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर IDC के मुताबिक 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इसमें 13 kW का मोटर मिलता है, जिसकी मदद से यह स्कूटर सिर्फ 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, हालांकि अलग-अलग शहर और ऑफर्स के हिसाब से कीमत में थोड़ा फर्क हो सकता है.

विज्ञापन

Roadster X+ Champions Edition की परफॉर्मेंस

Roadster X+ Champions Edition में 9.1 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक बाइक IDC के अनुसार लगभग 501 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा बताई गई है. इसमें 11 kW का मोटर मिलता है, जिससे यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड 2.7 सेकंड में हासिल कर सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

डिजाइन में बदलाव, टेक्नोलॉजी वही

ओला ने इस स्पेशल एडिशन में तकनीकी तौर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. बैटरी, मोटर और बाकी परफॉर्मेंस फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं. कंपनी का फोकस मुख्य रूप से डिजाइन को खास बनाने पर रहा है, ताकि क्रिकेट से जुड़ा यह थीम राइडर्स को आकर्षित कर सके.

विज्ञापन

4680 Bharat Cell प्लेटफॉर्म पर बेस्ड मॉडल

S1 Pro+ और Roadster X+ दोनों ही मॉडल ओला के 4680 Bharat Cell प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं. कंपनी इस प्लेटफॉर्म को अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल रणनीति का अहम हिस्सा मानती है. Champions Edition के जरिए ओला ने अपने मौजूदा हाई-एंड मॉडल्स को एक नया थीमेटिक लुक देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें- अब हेलमेट पर पहनें अपना लकी नंबर, Steelbird की नई Numerology Series में सेफ्टी के साथ मिलेगा गुडलक!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola