हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

महज 18 मिनट में चार्ज, 170 Km की हाई ड्राइविंग रेंज, यह स्कूटर है या बवाल!, जानें कीमत

विज्ञापन
OLA S1 Pro

OLA Scooters: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की काफी डिमांड है। इसी कड़ी में ईवी सेगमेंट में कंपनी का एक धांसू स्कूटर है OLA S1 Pro. इस स्कूटर की खास बात यह है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 170 Km तक चलता है। यह फास्ट चार्जर से 18 मिनट में करीब 75 Km तक चलने के लिए चार्ज हो जाता है।

ओला S1 Pro की टॉप स्पीड 116 Kmph

ओला S1 Pro की टॉप स्पीड 116 Kmph है। यह कम वजन वाला स्कूटर कुल 125 kg का है, जिससे इसे हर उम्र वाले लोग सड़क पर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। सामान्य चार्जर से यह स्कूटर लगभग 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

एक वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन

स्कूटर में 5500 W की मोटर दी गई है, जो इसे हाई पावर देती है। स्कूटर की सीट हाइट 792 mm है। यह स्कूटर एक वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन में मिलता है। बाजार में यह शुरूआती कीमत 139302 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके आगे और पीछे दोनों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

स्कूटर में कम्बांइड ब्रेकिंग सिस्टम

सेफ्टी के लिए स्कूटर में कम्बांइड ब्रेकिंग सिस्टम है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5 kW की पावर और 58 Nm का पीक टॉर्क है। स्कूटर में फ्रंट में ट्विन-पॉड हेडलाइट, एप्रन-माउंटेड स्लीक एलईडी इंडिकेटर्स, बॉडी कलर्ड फ्रंट फेंडर, कर्वी साइड पैनल, स्लीक एलईडी टेललाइट जैसे फीचर्स हैं।

ऑनबोर्ड नेविगेशन और मैसेज अलर्ट

स्कूटर में चार्जिंग पोर्ट, स्प्लिट-स्टाइल पिलियन ग्रैब्रिल, 36-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस, लॉक, अनलॉक बटन, रिमोट बूट लॉक, कॉल अलर्ट, मैसेज अलर्ट, इंफोटेनमेंट, साइड-स्टैंड अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, जियो-फेंसिंग, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ऑनबोर्ड नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें