---विज्ञापन---

Ola S1 Pro में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और जबरदस्त गाउंड क्लीयरेंस

Ola S1 Pro में  7 इंच की TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 5.5kW और 8.5kW का बैटरी पैक मिलता है।

Ola S1 Pro: ओला का एक स्मार्ट ईवी स्कूटर है S1 Pro. इस स्कूटर में राइडर की सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। इस सिस्टम से ब्रेक फ्रंट और रियर दोनों टायरों से जुड़े होते हैं। ब्रेक लगाने पर दोनों पहियों का कंट्रोल मिलता है। इससे टायर के फिसलने और हादसे का खतरा कम होता है।

स्कूटर में 165mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

ओला के इस डैशिंग स्कूटर में फिलहाल दो वेरिएंट आते हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में 165mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। इससे खराब रास्तों पर यह स्कूटर सरपट दौड़ पाता है। इससे राइडर का स्मूथ राइड मिलती है। यह हाई स्पीड स्कूटर है। स्कूटर में अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसे बेहद स्लीक लुक दिया गया है। इसमें अट्रैक्टिव हैंडलबार और स्पीडोमीटर दिया गया है।

---विज्ञापन---

2.9 सेकंड में 40kmph की स्पीड

इस न्यू जनरेशन के स्कूटर में 120 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें LED लाइटिंग सिस्टम मिलता है। यह स्कूटर 2.9 सेकंड में 40kmph की स्पीड पकड़ लेता है। स्कूटर का टॉप स्पीड 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह स्कूटर 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। एक बार फुल चार्ज होने पर स्कूटर 195 km तक चलता है। इसमें 11000 की मोटर पावर मिलती है। यह हाई एंड स्कूटर है, जिसमें स्टाइलिश सिंगल सीट मिलती है।

---विज्ञापन---

स्कूटर की सीट हाइट 792mm

Ola S1 Pro में  7 इंच की TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 5.5kW और 8.5kW का बैटरी पैक मिलता है। स्कूटर में रिवर्स मोड़ मिलता है। इसमें जीपीएस जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में ईको और नॉर्मल मोड मिलता है। इसमें पैसेंजर को गड्ढों से बचाने के लिए सिंगल आर्म्स फ्रंट फ्रोक दिए गए हैं। स्कूटर की सीट हाइट 792mm की है, जिससे की कम हाइट वाले भी इसे चला सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 02, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola