Ev Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती डिमांड से मार्केट में कंपनियों के बीच इन्हें लेकर कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां अपने स्कूटरों में नए-नए फीचर्स जोड़ रही हैं। ऐसा ही एक फीचर Ola अपने स्कूटरों में जोड़ने जा रहा है।
S1 Pro मॉडल में इसका ट्रायल किया गया
कंपनी के CEO Bhavish Aggarwal ने हाल ही में इसे लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में कंपनी के S1 Pro मॉडल में इसका ट्रायल होता दिख रहा है। दरअसल, यह नया फीचर है Advanced Driver Assistance Systems (ADAS). हालांकि सीईओ ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कब तक मार्केट में लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘Will share more in a tech demo soon!’
कैसे काम करता है ADAS
इस फीचर में स्कूटर के हैंडल बार पर एक कैमरा नूमा स्क्रीन लगाई जाएगी। स्क्रीन स्कूटर के आगे चल रहे वाहनों को कैमरे से कैद करेगी। किसी वाहन या शख्स के जरूरत से अधिक नजदीक होने पर यह तकनीक टू व्हीलर चलाने वालों को अलर्ट करेगी। यह फीचर अभी केवल महंगी कारों में मिलता है। इसके पीछे मकसद है कि ऑडियो अलर्ट से चालक सतर्क होगा और किसी हादसे का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।
सीट की ऊंचाई 792 mm की
Ola S1 और S1 pro दोनों में डुअल-पॉड एलईडी हेडलाइट हैं। इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। दोनों ई-स्कूटर 12-इंच ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स पर चलते हैं। स्कूटर में 135 Km की ड्राइविंग रेंज है। इसकी टॉप स्पीड 116 Kmph है। करीब छह घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। इसके सीट की ऊंचाई 792 mm की है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines