Ola स्कूटर में जोड़ा गया कार जैसा फीचर, क्या है? कैसे करेगा काम? क्या होगा फायदा? जानें पूरी डिटेल 

Ola S1, ola S1 pro, ola scooters. ev scooters, scooters under 1 lakhs

ओला स्कूटर में जोड़ा गया नया फीचर

Ev Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती डिमांड से मार्केट में कंपनियों के बीच इन्हें लेकर कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां अपने स्कूटरों में नए-नए फीचर्स जोड़ रही हैं। ऐसा ही एक फीचर Ola अपने स्कूटरों में जोड़ने जा रहा है।

विज्ञापन

S1 Pro मॉडल में इसका ट्रायल किया गया

कंपनी के CEO Bhavish Aggarwal ने हाल ही में इसे लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में कंपनी के S1 Pro मॉडल में इसका ट्रायल होता दिख रहा है। दरअसल, यह नया फीचर है Advanced Driver Assistance Systems (ADAS). हालांकि सीईओ ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कब तक मार्केट में लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘Will share more in a tech demo soon!’

विज्ञापन

कैसे काम करता है ADAS

इस फीचर में स्कूटर के हैंडल बार पर एक कैमरा नूमा स्क्रीन लगाई जाएगी। स्क्रीन स्कूटर के आगे चल रहे वाहनों को   कैमरे से कैद करेगी। किसी वाहन या शख्स के जरूरत से अधिक नजदीक होने पर यह तकनीक टू व्हीलर चलाने वालों को अलर्ट करेगी। यह फीचर अभी केवल महंगी कारों में मिलता है। इसके पीछे मकसद है कि ऑडियो अलर्ट से चालक सतर्क होगा और किसी हादसे का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

सीट की ऊंचाई 792 mm की

Ola S1 और S1 pro दोनों में डुअल-पॉड एलईडी हेडलाइट हैं। इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। दोनों ई-स्कूटर 12-इंच ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स पर चलते हैं। स्कूटर में 135 Km की ड्राइविंग रेंज है। इसकी टॉप स्पीड 116 Kmph है। करीब छह घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। इसके सीट की ऊंचाई 792 mm की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ