Ola S1 Gen 3: लगातार गिरती बिक्री के परेशान Ola इलेक्ट्रिक ने अपने थर्ड जेनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की नई रेंज को बाजार में उतारा है। बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है। इसका फ्लैगशिप मॉडल सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा और इसकी टॉप 141kmph है कंपनी का दावा है कि रेंज और परफॉरमेंस के मामले में नए स्कूटर काफी बेहतर साबित होंगे। आइये जानते हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में।
Ola S1 Gen 3 की कीमत और वेरिएंट (एक्स-शोरूम, रुपये में)
Ola S1X
- 2kWh: 79,999 रुपये
- 3kWh: 89,999 रुपये
- 4kWh: 99,999 रुपये
Ola S1X+
- 4kWh: 1,07,999 रुपये
Ola S1 Pro
- 3kWh:1,14,999 रुपये
- 4kWh: 1,34,999 रुपये
Ola S1 Pro+
- 4kWh:1,54,999 रुपये
- 5.3kWh: 1,69,999 रुपये
कंपनी ने जेन-3 प्लेटफॉर्म के स्कूटर को लॉन्च करने के साथ ही उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिनकी डिलीवरी फरवरी के बीच से शुरू की जाएगी। कंपनी के पोर्टफोलियो जेन-2 और जेन-3 के प्रोडक्शन शामिल हो गई है।
यह भी पढ़ें: 12.70 लाख में आई Nexon CNG डार्क एडिशन, 17km का माइलेज और ब्रेजा से हुई कांटे की टक्कर
Ola S1 Gen 3 के फीचर्स
ओला ने जेनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है वहीं नई रेंज के लिए ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी को पेटेंटेड किया है। यह सिस्टम ब्रेक लीवर पर सेंसर का इस्तेमाल करके ब्रेक पैड के घिसाव और मोटर रेसिस्टेंस को बैलेंस करने का काम करता है। इसकी मदद से 15% तक रेंज ज्यादा मिलती है।
सेफ्टी के लिए नई जेनरेशन 3 के सभी स्कूटर्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। खास बात ये है कि नई रेंज को बनाने में पिछले मॉडल्स की तुलना में 31 फीसदी लागत में कमी आई है। इतना ही नहीं इनकी पावर में भी करीब 53 फीसदी की वृद्धि हुई है । अब देखना होगा Ola इलेक्ट्रिक की थर्ड जेनरेशन रेंज बिक्री को कितना बूस्ट कर पाएगी…
यह भी पढ़ें: मेड इन इंडिया Maruti Jimny अब जापान में मचाएगी धमाल, इस नाम से होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
कार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
55 mins agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
19 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
19 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
21 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 days agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines