Ola S1 Electric स्कूटर की बिक्री अब तेजी से गिर रही है। ग्राहकों की उम्मीदों पर कंपनी खरा नहीं उतर पा रही है,लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स से लेकर खराब सर्विस के मामले में ग्राहकों को निराशा हाथ लग रही है। बाजार में अब बेहतर ऑप्शन आने लगे हैं और ग्राहक दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शिफ्ट हो रहे हैं। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले महीने 13,771 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 30,470 यूनिट्स की बिक्री का रहा था इस बार S1 की 16,699 कम यूनिट्स बिकी, वहीं इसकी YoY सेल में 50.80% गिरी है। आइये जानते हैं बिक्री के मामले में TVS और Bajaj का कैसा प्रदर्शन रहा है।
Bajaj और TVS की बिक्री में ग्रोथ
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पिछले महीने यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2023 में समान अवधि में यह आंकड़ा 13,008 यूनिट्स की बिक्री पर था, ऐसे में इस बार चेतक की बिक्री में 61.69% का इजाफा देखने को मिला है इतना ही नहीं TVS iQube की बिक्री में भी 78.09 % बढ़ी है, पिछले महीने कंपनी ने IQube की 20,003 यूनिट्स की बिक्री की जबकि साल 2023 में समान अवधि में यह आंकड़ा 11,232 यूनिट्स की बिक्री पर था। 2025 की शुरुआत, पिछले साल के अंतिम महीने के अनुरूप दिखी। दिसंबर, 2024 में बजाज TVS और ओला को पछाड़ कर पहले नंबर पर पहुंच गई।
नए मॉडल से उम्मीद
जिस तरह Ola इलेक्ट्रिक लगातार स्कूटरो में हल्की क्वालिटी और खराब सर्विस दे रहा है देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि कंपनी लंबी पारी नहीं खेल पाएगी। बेहतर होगा कि क्वालिटी पर फोकस करने की जरूरत है। अपनी बिक्री को बेहतर करने के लिए कंपनी कुछ नए मॉडल इस साल लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: आ रही है Bajaj की सबसे ताकतवर बाइक, Hero और TVS को मिलेगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 hr agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
23 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines