OLA S1 Air ev scooter: ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर और सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज देता है। कंपनी का एक धांसू स्कूटर है OLA S1 Air. इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं।
OLA S1 Air 805 mm की सीट हाइट मिलती है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला Ampere Nexus, TVS iQube, Bajaj Chetak और Vida V1 Pro जैसे स्कूटरों से होता है।
ओला के इस स्कूटर में तीन बैटरी पैक
इस ईवी स्कूटर में 2kWh, 3kWh और 4kWh तीन बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। OLA S1 Air शुरुआती कीमत 1.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह धाकड़ स्कूटर सड़क पर 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें 2700 W की पावर मिलती है। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो राइडर को एडिशन सेफ्टी देता है। इसमें साइड स्टैंड अलर्ट और बैटरी अलर्ट का फीचर है।
बड़ा अंडरसीट स्टोरेज और स्मार्ट डिजाइन
स्कूटर में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे इसमें अधिक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। स्कूटर का कुल वजन 99 kg है और इसका डिजाइन बेहद स्लीक है, जिससे इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। स्कूटर में टीएफटी स्क्रीन मिलती है, जो इसे स्मार्ट लुक देती है। इसमें रिवर्स मोड और हैवी सस्पेंशन पावर मिलता है।
OLA S1 Air में जबरदस्त फीचर्स
- स्कूटर का व्हीलबेस 1359mm का है।
- इसमें तीन वेरिएंट आते हैं।
- महज 4 सेकंड में 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेता है।
- 4.3 घंटे में फुल चार्ज होता है।
- मैक्सिमम 151 Km तक की रेंज देता है।
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar NS400Z या KTM 390 Duke, किसकी कीमत है कम? कौन सी देगी हाई माइलेज, जानें कंपैरिजन
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
6 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
11 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
15 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
18 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines