Ola S1 Air: यंगस्टर्स को सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज देने वाले ईवी स्कूटर चाहिए। ऐसा ही एक स्कूटर है ओला का S1 Air. इस स्कूटर में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 151 km तक चलता है। स्कूटर शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। यह स्कूटर एक वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन मिलते हैं।
स्कूटर में LED लाइट
इस स्टाइलिश स्कूटर में LED लाइट दी गई हैं। इसमें छह कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। यह स्कूटर फुल चार्ज होने के लिए 5 घंटे लेता है। इसका टॉप स्पीड 90 km/hr की है। इसमें 34-लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। यह स्कूटर कुल 99 kg का है। इसे कंट्रोल करन आसान है। स्कूटर में हब मोटर है, जो हाई स्पीड जनरेट करती है।
7-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल
Ola S1 Ai में 4.5 kW का बैटरी सेटअप है। स्कूटर में 7-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इसका मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Vida V1, और Ather 450s से होता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। स्कूटर में LTE/WiFi कनेक्टिविटी और जीपीएस नेविगेशन का भी ऑप्शन है। यह हाई स्पीड स्कूटर है।
हिल-होल्ड असिस्ट और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम
ओला के इस स्कूटर में हिल-होल्ड असिस्ट, वेकेशन मोड,बोल्ट, विंटेज और एक्लिप्स जैसे अलग-अलग मोड़ मिलते हैं। इसमें कीलेस एंट्री और हाइपरचार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। Ola S1 Air में आरामदायक सफर के लिए ट्यूबलर फ्रेम डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन मिलते हैं। यह सस्पेंशन गड्ढों से बचाती है। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जिससे दोनों टायरों पर राइडर को अधिक कंट्रोल मिलता है। स्कूटर में 12 इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं। स्कूटर में 165 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब रास्तों में इसे मोड़ना और चलाना आसान है।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines