Electric Scooters: इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दिनों डिमांड में है। इसी कड़ी में टू व्हीलर निर्माता कंपनी ओला का एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है OLA S1 Air. यहां बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अप्रैल 2023 में सबसे अधिक बिक्री हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में ओला टू व्हीलर की 21882 यूनिट्स बेची गई। दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर्स और तीसरे नंबर पर एम्पियर व्हीकल रहे।
TFT स्क्रीन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
Ola S1 Air में 4.5 kW का बैटरी पैक है। इसमें TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक प्लेबैक, रिमोट बूट लॉक-अनलॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स हैं।
फ्लैट फुटबोर्ड के साथ तीन वेरिएंट
OLA S1 Air शुरूआती कीमत 91722 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड है जिससे अधिक सामान लेकर सफर करना आसान है।
टॉप स्पीड 85 Kmph
ओला एस1 एयर एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 85 Kmph है। स्कूटर का कुल वर्जन 99 kg है। कम वजन के चलते इसे कंट्रोल करना आसान है। संकरी जगहों से इसे मोड़ने में परेशानी नहीं होती है।S1 Air में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स दिए गए हैं। इसमें 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। स्कूटर करीब चार घंटे में चार्ज होता है।
36 माह के लिए 9.5 % ब्याज दर
स्कूटर में 2700 W की धांसू मोटर दी गई है और इसकी सीट हाइट 792 mm है। वेबसाइट bikewale के अनुसार 3110 प्रतिमाह किस्त पर स्कूटर को खरीदा जा सकता है। इसके लिए 4586 रुपये डाउन पेमेंट करनी होगी। इस लोन स्कीम में 36 माह के लिए 9.5 % ब्याज दर के मुताबिक किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त में बदलाव संभव है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines