संकरी गलियों का राजा और चलाने में मक्खन, महज 3000 रुपये में घर ले जाएं OLA का यह धांसू ईवी स्कूटर

OLA S1 Air

OLA S1 Air

विज्ञापन

Electric Scooters: इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दिनों डिमांड में है। इसी कड़ी में टू व्हीलर निर्माता कंपनी ओला का एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है OLA S1 Air. यहां बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अप्रैल 2023 में सबसे अधिक बिक्री हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में ओला टू व्हीलर की 21882 यूनिट्स बेची गई। दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर्स और तीसरे नंबर पर एम्पियर व्हीकल रहे।

TFT स्क्रीन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

Ola S1 Air में 4.5 kW का बैटरी पैक है। इसमें TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक प्लेबैक, रिमोट बूट लॉक-अनलॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

फ्लैट फुटबोर्ड के साथ तीन वेरिएंट 

OLA S1 Air शुरूआती कीमत 91722 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड है जिससे अधिक सामान लेकर सफर करना आसान है।

टॉप स्पीड 85 Kmph

विज्ञापन

ओला एस1 एयर एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 85 Kmph है। स्कूटर का कुल वर्जन 99 kg है। कम वजन के चलते इसे कंट्रोल करना आसान है। संकरी जगहों से इसे मोड़ने में परेशानी नहीं होती है।S1 Air में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स दिए गए हैं। इसमें 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। स्कूटर करीब चार घंटे में चार्ज होता है।

36 माह के लिए 9.5 % ब्याज दर

स्कूटर में 2700 W की धांसू मोटर दी गई है और इसकी सीट हाइट 792 mm है। वेबसाइट bikewale के अनुसार 3110 प्रतिमाह किस्त पर स्कूटर को खरीदा जा सकता है। इसके लिए 4586 रुपये डाउन पेमेंट करनी होगी। इस लोन स्कीम में 36 माह के लिए 9.5 % ब्याज दर के मुताबिक किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त में बदलाव संभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ