---विज्ञापन---

Ola के इस स्कूटर को खरीदने के लिए शोरूम पर टूट पड़े लोग, 125 Km की रेंज और शानदार फीचर्स

  Ola S1 Air: इलेक्ट्रिक स्कूटर टू व्हीलर मार्केट का न्यू ट्रेंड है। इस सेगमेंट में ओला का धांसू ईवी स्कूटर है S1 Air. इस स्कूटर की डिलीवरी शुरू होते ही अब तक इसकी 50 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है। बता दें बाजार में ola s1 pro, ola s1 x और ola s1 […]

 

Ola S1 Air: इलेक्ट्रिक स्कूटर टू व्हीलर मार्केट का न्यू ट्रेंड है। इस सेगमेंट में ओला का धांसू ईवी स्कूटर है S1 Air. इस स्कूटर की डिलीवरी शुरू होते ही अब तक इसकी 50 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है। बता दें बाजार में ola s1 pro, ola s1 x और ola s1 pro gen 2 अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं।

---विज्ञापन---

स्कूटर का व्हीलबेस 1359 mm

OLA S1 Air की बात करें तो इस स्कूटर में सिंगल चार्ज पर 125 Km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। हाल ही में कंपनी ने इसका नया नियॉन ग्रीन कलर लॉन्च किया है। इस हाई स्पीड स्कूटर में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इस जबरदस्त स्कूटर का व्हीलबेस 1359 mm का है, जिससे इसे संकरी गलियों में चलाना आसान है।

---विज्ञापन---

OLA S1 Air में 165 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

इसमें 2700 W की पावर मिलती है। OLA S1 Air में 165 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कुल वजन 108 kg है, इसे कंट्रोल करना और चलाना आसान है। OLA S1 Air सड़क पर करीब 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है।

स्कूटर का सीट हाइट 792 mm है।

OLA S1 Air में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से लगभग 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में अलग-अलग एक वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। फिलहाल कंपनी इसमें छह कलर का विकल्प दे रही है।
स्कूटर में ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

---विज्ञापन---

4.3 सेकंड में 40 kmph की रफ्तार

यह महज 4.3 सेकंड में 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। OLA S1 Air में कर्वी बॉडी पैनल मिलता है। स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड, टीएफटी स्क्रीन और ओटीए अपडेट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए इसमें सिंगल-पीस सीट मिलता है। स्कूटर में 3 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

तीन बैटरी पैक का ऑप्शन 

OLA S1 Air बाजार में 119827 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 2 kWh, 3 kWh, और 4 kWh की बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। यह तीनों बैटरी पैक अलग-अलग ड्राइविंग रेंज देते हैं। इसमें रिमोट बूट लॉक/अनलॉक बेटन, नेविगेशन और टेलिस्कोपिक फ्रोर्क सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं और इसमें 12 इंच के व्हील दिए गए हैं।

First published on: Aug 25, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola