Ola की नई बाइक से सस्ती मिलती हैं ये 2 मोटरसाइकिल, जानें किसकी माइलेज ज्यादा

Ola Roadster में सिंगल चार्ज पर 579 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इस बाइक में 10-इंच की TFT टच स्क्रीन दी गई है जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है।

Ola Roadster Electric bike, Hero HF Deluxe, TVS Sport, Ola Roadster price, Ola Roadster features, Ola Roadster mileage

Ola Roadster X

Ola Roadster Electric bike comparision: ओला ने सस्ते स्कूटरों के बाद महज 74999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर अपनी ईवी बाइक Ola Roadster लॉन्च की है। इस नई बाइक में कंपनी ने यंगस्टर्स के लिए न्यू जनरेशन फीचर्स और स्टाइलिश लुक्स दिए हैं। वहीं, बाजार में पहले से इससे कम कीमत की कुछ हाई सेल पेट्रोल बाइक्स Hero HF Deluxe और TVS Sport आती हैं। आइए आपको इन बाइक्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Ola Roadster X में तीन बैटरी पैक

कंपनी ने अपनी नई बाइक में तीन वेरिएंट पेश किए हैं। बाइक का टॉप मॉडल 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस डैशिंग बाइक में कंपनी 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर कर रही है। ये हाई स्पीड बाइक है, कंपनी का दावा है कि ये बाइक 124 kmph की टॉप-स्पीड देगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

महज 2 सेकंड में 40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है ओला की बाइक 

Ola Roadster के टॉप मॉडल में सिंगल चार्ज पर 579 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी, इसका बेस वेरिएंट 117km की रेज निकालेगा।  इस बाइक में 10-इंच की TFT टच स्क्रीन दी गई है जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। बाइक में दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है जिससे राइडर को इस बाइक पर एक्ट्रा कंट्रोल फील होता है। यह बाइक डैशिंग 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील के साथ ऑफर की गई है। बाइक महज 2.8 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर लाइट दी गई हैं।

Hero की इस बाइक में 11 कलर ऑप्शन

बाजार में ओला से कम कीमत की बाइक्स की बात करें तो यहां Hero HF Deluxe शुरुआती कीमत 49999 रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक का टॉप वेरिएंट 88474 रुपये ऑन रोड पर मिल रहा है। इस बाइक में पांच वेरिएंट आते हैं और इस बाइक में कंपनी 65 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। हीरो अपनी इस बाइक में 11 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है।

विज्ञापन
HF Deluxe 
Key Highlights
Engine Capacity 97.2 cc
Mileage 65 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 110 kg
Fuel Tank Capacity 9.1 litres
Seat Height 805 mm

 

विज्ञापन

बाइक में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम

Hero HF Deluxe अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 9.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, ये बाइक सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक के साथ आती है। इस बाइक में दमदार 97.2 cc का हाई पावर इंजन मिलता है। इस बाइक में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है और इसमें 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

TVS Sport 

Key Highlights
Engine Capacity 109.7 cc
Mileage – ARAI 80 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 112 kg
Fuel Tank Capacity 10 litres
Seat Height 790 mm

बाइक में 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

TVS Sport की बात करें तो इसका बेस मॉडल 67320 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। ये बाइक दो वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में आती है। बाइक का टॉप मॉडल 91009 रुपये ऑन रोड पर अवेलेबल है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 80 kmpl की हाई माइलेज देती है। बाइक में 112 kg का वजन है, इसमें 8.18 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। टीवीएस अपनी इस बाइक में 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ