Ola Roadster Electric bike Price List: अगस्त का महीना ऑटो सेक्टर के के लिए काफी अच्छा जा रहा है। नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। फेस्टिव सीजन की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ओला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक्स को भारत में पेश कर दिया है।
कंपनी ने नई रोडस्टर सीरीज की बाइक को उतारा है। Ola की इलेक्ट्रिक बाइक की 74,999 रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं इन बाइक्स की कीमत, बैटरी, रेंज, बुकिंग और फीचर्स के बारे में…साथ ही हम आपको ये भी बता रहे हैं कि आपको इन बाइक्स को खरीदना चाहिए या फिर नही …
कीमत और रेंज
ओला इलेक्ट्रिक बाइक के तीन मॉडल पेश किये गये है। जिसमें रोडस्टर X, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो शामिल है। कीमत की बात करें तो इसमें रोडस्टर X की एक्स-शोरूम कीमत 74,999 रुपये है, वहीं रोडस्टर की कीमत 1,04,999 रुपये रखी है जबकि सबसे टॉप मॉडल रोडस्टर प्रो की एक्स-शोरूम कीमत 1,99,999 रुपये रखी गई है। आइये जानते हैं इनकी बैटरी और रेंज के बारे में…
Ola Roadster X: बैटरी और रेंज
ओला रोडस्टर X में तीन बैटरी पैक ऑप्शन दिए गये हैं। इसमें 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। ओला का दावा है कि ये बाइक 124 kmph की टॉप-स्पीड देगी। वहीं इस बाइक के 4.5 kWh के बैटरी पैक से 200 किलोमीटर की रेंज मिलेगी.
Ola Roadster
ओला रोडस्टर में 3.5 kWh, 4.5 kWh और 6 kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। ये बाइक सिंगल चार्जिंग में 248 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है। केवल 2 सेकंड में ही ये बाइक 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक में 6.8-इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है।
Ola Roadster Pro
नई रोडस्टर प्रो एक टॉप वेरिएंट है। इस बाइक में 16 kWh का बैटरी पैक लगा है जो सिंगल चार्ज में 579 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है, जो कि IDC सर्टिफाइड है। इस वेरिएंट की बाइक सिंगल चार्जिंग में 10-इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है। इस बाइक में 2-चैनल स्विचेबल ABS सिस्टम भी लगा है।
बाइक का डिजाइन थोड़ा अलग है। इन तीनों बाइक्स में एक बात गौर करने वाली ये है कि इनका डिजाइन बहुत प्रैक्टिकल नहीं लगता। ऐसे में इंडियन यूज़र्स को ये बाइक्स कितना पसंद आएगी ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar ROXX MX1 बेस वेरिएंट में मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स, कीमत 12.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines