OLA S1: OLA ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के मुताबिक बीते मई महीने में कंपनी ने कुल 35,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ब्रिकी की। इसमें कंपनी के सभी ईवी मॉडल शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल 2023 में कंपनी ने करीब 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे। हाल ही में फेम-2 सब्सिडी में कटौती के बाद स्कूटरों की कीमत में इजाफा हुआ है। बावजूद इसके कंपनी के स्कूटर धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
1 जून से फेम-2 सब्सिडी में कटौती की गई है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर सेग्मेंट में मार्केट शेयर बढ़कर 30 % तक पहुंच गया है। ये लगातार नौवां महीना है जब ओला देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी बनी है। बता दें केंद्र सरकार ने 1 जून से फेम-2 सब्सिडी में कटौती की है।
फाइल फोटो
कीमतों में हुआ है इजाफा
संशोधित सब्सिडी के बाद कंपनी के 4 kWh के बैटरी पैक से लैस ओला S1 Pro की कीमत अब 1,39,999 रुपये हो गई है, जबकि 3 KWh बैटरी पैक से लैस S1 की कीमत 1,29,999 रुपये और 3 KWh ली-आयन बैटरी पैक के साथ S1 Air की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरु होती है।
S1 Pro की टॉप स्पीड 116 Kmph है
S1 और S1 Air में 3 kWh की क्षमता के बैटरी पैक मिलता है। S1 Pro में 4 kWh की क्षमता का बड़ा बैटरी पैक आता है। स्कूटर सिंगल चार्ज ये स्कूटर 141 किलोमीटर और 125 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देते हैं। इसके अलावा ओला S1 Pro की टॉप स्पीड 116 Kmph है। यह स्कूटर लगभग 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines