Ola Electric: एक समय था ओला इलेक्ट्रिक का कभी बाजार में नंबर वन पर थी। लेकिन Low प्रोडक्ट और खराब आफ़्टर सेल सर्विस के चलते ग्राहकों ने ओला इलेक्ट्रिक से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। लगातार ola की बिक्री गिर रही है। सेल्स रिपोर्ट्स के मुयाबिक ओला इलेक्ट्रिक लगातार दूसरे महीने भी फिसलकर तीसरे नंबर पर आती नजर आ रही है। 15 जनवरी तक के सेल्स आंकड़ों के अनुसार, ओला ने 6,655 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दर्ज की है। इसके साथ बाजार हिस्सेदारी भी घटकर 18% रह गई है। इससे पहले कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 50-52% रहता था। पिछले साल उसने 4 लाख से अधिक स्कूटर बेचकर 35%हिस्सेदारी प्राप्त की।
Bajaj और TVS की बिक्री में ग्रोथ
इस बीच बजाज ऑटो और TVS मोटर ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी बढ़त बना ली है। दोनों कंपनियों ने लगभग 48% बाजार पर कब्जा कर लिया है। TVS ने जनवरी के शुरुआती 15 दिनों में 9,800 स्कूटर बेचकर 23% की बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है। इस महीने के 15 दिनों में बजाज ने कुल 8,694 EVs की बिक्री हासिल करने में सफल रही है और 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: ठंड में CNG कार देने लगे अगर कम माइलेज, तो तुरंत करें ये 3 काम
पिछले महीने कैसी रही सेल
2025 की शुरुआत, पिछले साल के अंतिम महीने के अनुरूप दिखी। दिसंबर, 2024 में बजाज TVS और ओला को पछाड़ कर पहले नंबर पर पहुंच गई। बजाज ने पिछले महीने 18,276 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर EV बाजार में एक चौथाई हिस्सेदारी हासिल की है। दूसरी तरफ TVS ने 17,212 i-क्यूब स्कूटर बेचकर दूसरे पायदान पर रही है, जबकि ओला 13,769 स्कूटर बेचकर तीसरे पायदान पर रही है। इस दौरान बाजार हिस्सेदारी में लगभग 19% तक गिरावट आई है।
ओला इलेक्ट्रिक का मामला खराब
जिस तरह Ola इलेक्ट्रिक लगातार स्कूटरो में हल्की क्वालिटी और खराब सर्विस दे रहा है देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि कंपनी लंबी पारी नहीं खेल पाएगी। बेहतर होगा कि क्वालिटी पर फोकस करने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Ola इलेक्ट्रिक की तरफ से इस साल कुछ नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hero Splendor इलेक्ट्रिक भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च! बाजार में इसका हिट होना तय
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
20 mins ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
4 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines