Best-selling scooters: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह इनकी कीमतें भी किफायती हो गई हैं। अब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। यहां हम आपको पिछले महीने (जून) सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जानकारी दे रहे हैं।
iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री अब कम होती नजर आ रही है। इस बार यह देश का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। इस साल जून में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 15,210 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल जून में कंपनी ने इसकी कुल 14,462 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार कंपनी ने 748 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। इस स्कूटर का डिजाइन और इसके फीचर्स काफी शानदार है। हाल ही ने TVS ने iQube का सस्ता वेरिएंट ‘TVS iQube (2.2 kWh) बाजार में उतारा था जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी पैक लगा है।
2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 75 किलोमीटर है। इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं। इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट और आराम है। अन्य सामानों के लिए भी इसमें छोटे स्टोरेज दिए गये हैं। इसमें 17.78cm का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया है। डेली के लिए यह एक अच्छा है।
Ola S1 बना नंबर 1
पिछले महीने ola ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 की 36,723 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि बीते साल कंपनी ने इसकी 17,579 यूनिट्स की बिक्री की। इस बार ola ने इस स्कूटर की 19,144 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। जून महीने में यह स्कूटर पहले नंबर पर अपनी जगह बनाने में एक बार फिर सफल रहा है।
कुछ समय Ola ने किफायती S1 X स्कूटर को बाजार में पेश किया था जिसमें 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। यह कंपनी का हाई स्पीड स्कूटर है, जिसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट आती है। Ola S1 X में 3.5-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स बेहतर करती है।
दूसरे नंबर पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा है। यह तेजी से रफ़्तार पकड़ रहा है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी कुल 13,620 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 7,080 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार कंपनी ने 9611 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं।
चेतक का क्लासिक अपने डिजाइन की वजह से खूब चर्चा में है। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट ऑफर की जाती हैं। इसमें दो राइडिंग मोड इको और स्पोर्ट्स मिलेंगे। इस समय बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत वर्तमान में 1.23 लाख रुपये से लेकर 1.47 लाख रुपये तक जाती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines