OLA Electric ने अपनी फैक्ट्री में Roadster X इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी तमिलनाडु में स्थित फ्यूचर फैक्ट्री से Roadster X बाइक को रोलआउट कर दिया है। 5 फरवरी को कंपनी ने कंपनी ने OLA Roadster X और OLA Roadster X+ को भारतीय बाजार में उतार दिया था। जल्द ही यह बाइक सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। कुछ डीलरशिप पर यह मोटरसाइकिल पहुंचना भी शुरू हो गई है। यह बाइक बैटरी के आधार पर 3 वेरिएंट में उपलब्ध है। इस बाइक रेंज इसकी सबसे बड़ी खूबी है।बाइक की कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है।
Ola Roadster X: फीचर और रेंज
Ola की ये बाइक स्पोर्टी डिजाइन में है। इसमें सिंगल-पीस सीट, सिंगल-पीस ग्रैबरेल, अलॉय व्हील्स, साड़ी गार्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड, ब्रेक-बाय-वायर और इंडस्ट्री-फर्स्ट फ्लैट केबल कार्यान्वयन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें चेन ड्राइव के साथ ज़्यादा पावरफुल मिड-माउंटेड मोटर दी गई है। बाइक के दोनों सस्पेंशन दमदार बताये जा रहे हैं जो खराब रास्तों पर आरामदायक राइड ऑफर करते हैं।
बैटरी पैक और रेंज
Ola Roadster X में 2.5kWh से लेकर 4.5kWh का बैटरी पैक मिलता है। इस बाइक की रेंज 117km से लेकर 200km तक जाती है। बाइक की टॉप स्पीड 105kmph से लेकर 105kmph तक जाती है। वहीं Ola Roadster X+ में 4.5kWh से लेकर 4.5kWh तक का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। इस वेरिएंट की रेंज 252km से लेकर 501km (IDC) तक जाती है। वहीं बाइक की टॉप स्पीड 125kmph है। Ola Roadster X+ भारत की पहली ऐसी बाइक है जिसकी रेंज इतनी ज्यादा है।
क्या बुक करनी चाहिए ?
इससे पहले Ola स्कूटरों में कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या ओला की इलेक्ट्रिक बाइक भी सेफ्टी के लिहाज से सही होंगी? देखिये, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। जो लोग बाइक को बुक कर चुके हैं, वो अपने फीडबैक भी जरूरत शेयर करेंगे .. उसके बाद आप निर्णय ले सकते हैं कि Ola Roadster X को खरीदें या फिर नहीं।
यह भी पढ़ें: कितनी सेफ है Kia Syros? खरीदने से पहले रेटिंग और कीमत जरूर करें चेक
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
10 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
13 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines