---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдСрдЯреЛ angle-right

39,999 рд░реБрдкрдпреЗ рдореЗрдВ Ola Electric рд╕реНрдХреВрдЯрд░ рдХреА рдирдИ рд░реЗрдВрдЬ рд╣реБрдИ рд▓реЙрдиреНрдЪ, 499 рд░реБрдкрдпреЗ рдореЗрдВ рдХрд░реЗрдВ рдмреБрдХ

Ola Electric: рднрд╛рд░рдд рдореЗрдВ рдУрд▓рд╛ рдЗрд▓реЗрдХреНрдЯреНрд░рд┐рдХ рдиреЗ рдкреЛрд░реНрдЯрдлреЛрд▓рд┐рдпреЛ рдХреЛ рдмреЬрд╛ рдХрд░рддреЗ рд╣реБрдП рдмрдЬрдЯ рд╕реЗрдЧрдореЗрдВрдЯ рдореЗрдВ Gig рдФрд░ S1 Z рд╕реНрдХреВрдЯрд░реЛрдВ рдХреА рдирдИ рд░реЗрдВрдЬ рдХреЛ рдкреЗрд╢ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рд░реЗрдВрдЬ рдХреА рдХреАрдордд 39,999 рд░реБрдкрдпреЗ рд╕реЗ рд╢реБрд░реВ рд╣реЛрддреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric)ने भारत में अपने Gig और S1 Z स्कूटरों की नई रेंज को लॉन्च कर दिया है। इस नई रेंज में Ola Gig, Ola Gig+, Ola S1 Z और Ola S1 Z+ को शामिल किया है। इसके साथ ही इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है और महज 499 रुपये में बुक किया जा सकता है। इन स्कूटरों में कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी पैक दिया है जो इनकी चार्जिंग को और भी आसान बनाते हैं। इन स्कूटरों को आम जनता के लिए बाजार में उतारा गया है। डिजाइन के मामले में ये रेंज सिंपल और इजी तो राइड टाइप है। आइये जानते हैं इनकी कीमत से लेकर रेंज तक के बारे में और साथ ही जानते हैं कब से इनकी डिलीवरी शुर होगी।

कीमत और वेरिएंट

  • Ola Gig की कीमत 39,999 रुपये
  • Ola S1 Z की कीमत 59,999 रुपये
  • Ola S1 Z+ की कीमत 64,999 रुपये

Gig और S1 Z  सीरीज की डिलीवरी क्रमशः अप्रैल 2025 और मई 2025 से शुरू की जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल के मुताबिक हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ-साथ स्कूटरों की नई रेंज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में एक नई क्रांति लाएगी। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और रेंज के बारे में।

---विज्ञापन---

Ola Gig

कीमत: 39,999 रुपये

---विज्ञापन---

ओला गिग (Ola Gig) कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे छोटी राइड्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस स्कूटर में कंपनी ने रिमूवेबल 1.5 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है। दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 112 किमी (IDC-प्रमाणित) की ड्राइविंग रेंज देगा। इसे 12 इंच के टायर से लैस किया गया है. ये स्कूटर B2B बिजनेस के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

Ola Gig+

कीमत: 49,999 रुपये

---विज्ञापन---

इस स्कूटर में आपको थोड़ी ज्याद रेंज मिल जाती है। इस स्कूटर को भारी पेलोड के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले गिग वर्कर्स के लिए बनाया गया। इस स्कूटर को 1.5 kWh की क्षमता का रिमूवेबल सिंगल/डुअल बैटरी के साथ पेश किया है। स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है। इस स्कूटर की सिंगल बैटरी 81 किमी की रेंज देती है यानी दो बैटरियों के साथ ये स्कूटर 157 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

---विज्ञापन---

Ola S1 Z

कीमत: 59,999 रुपये

S1 Z  इलेक्ट्रिक स्कूटर को पर्सनल यूज के तौर पर डिज़ाइन किया है। इस स्कूटर में 1.5 kWh की रिमूवेबल डुअल बैटरी मिलती है, जिसकी IDC-प्रमाणित रेंज 75 किमी (146 किमी x 2) है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर 1.8 सेकंड में 0-20 किमी प्रति घंटे और 4.8 सेकंड में 0-40 किमी की रफ्तार पकड़ सकता है इसमें LCD डिस्प्ले और एक फिजिकल key मिलती है।

---विज्ञापन---

Ola S1 Z+

कीमत: 64,999 रुपये

---विज्ञापन---

ओला एस1 जेड प्लस इस रेंज का सबसे महंगा स्कूटर है लेकिन इसके फीचर्स और रेंज भी बढ़िया मिलती है। इसमें ज्यादा बेहतर और मजबूत बॉडी मिलती है। इसमें हाई पेलोड कैपेसिटी और मल्टी पर्पज स्टोरेज की सुविधा दी है। इस स्कूटर का इस्तेमाल पर्सनल और हल्के व्यावसायिक उपयोग के लिए भी किया जा सकता है। इसमें 1.5 kWh की क्षमता का रिमूवेबल डुअल बैटरी दी गई है, जिसकी IDC-प्रमाणित रेंज 75 किमी (146 किमी x 2) है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड  70 किमी प्रति घंटा। इसमें LCD डिस्प्ले और एक फिजिकल key मिलती है। इसके अलावा इसमें सबसे बड़े 14 इंच के टायर इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें: 550 Km की रेंज, ADAS सेफ्टी फीचर्स, नए अंदाज में आ रही है Tata Sierra EV

---विज्ञापन---

First published on: Nov 27, 2024 05:00 AM

End of Article

About the Author

Bani Kalra

рдмрдиреА рдХрд╛рд▓рд░рд╛ (BANI KALRA) рдПрдХ рдЕрдиреБрднрд╡реА рдЬрд░реНрдирд▓рд┐рд╕реНрдЯ рд╣реИрдВ, рдЬрд┐рдиреНрд╣реЗрдВ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рдХрд░реАрдм 17 рд╕рд╛рд▓ рдХрд╛ рдПрдХреНрд╕рдкреАрд░рд┐рдПрдВрд╕ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓ рдиреНрдпреВреЫ 24 рд╣рд┐рдВрджреА рдореЗрдВ Deputy News Editor- Auto & Tech рдХреЗ рддреМрд░ рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рднрд╛рд░рдд рдХреЗ рдмреЗрд╕реНрдЯ рдСрдЯреЛ рд╢реЛ рдФрд░ рдЯреЗрдХ рд╢реЛ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рдиреНрдпреВреЫ рдПрдВрдб рдЯреЗрд▓реАрд╡рд┐рдЬрди (NT Awards) рдорд┐рд▓ рдЪреБрдХрд╛ рд╣реИред рдЯреЛрдХреЛрдпреЛ рдореЛрдЯрд░ рд╢реЛ, рдЪрд╛рдЗрдирд╛ рдореЛрдЯрд░ рд╢реЛ, рдЪрд╛рдЗрдирд╛ рдЯреЗрдХ рд╢реЛ рдФрд░ рдСрдЯреЛ рдПрдХреНрд╕рдкреЛ рдХреЛ рдмрдбрд╝реЗ рдкреИрдорд╛рдиреЗ рдкрд░ рдХрд╡рд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрдВрдбрд┐рдпрд╛ рдХреЗ рдмреЗрд╕реНрдЯ рдСрдЯреЛ-рдЯреЗрдХ рдЬрд░реНрдирд▓рд┐рд╕реНрдЯ рдореЗрдВ рдЗрдирдХрд╛ рдирд╛рдо рд╢реБрдорд╛рд░ рд╣реИред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рдирд┐рд╖реНрдкрдХреНрд╖, рдПрдирд╛рд▓рд┐рд╕рд┐рд╕ рдмреЗрд╕реНрдб рд╕рдореАрдХреНрд╖рд╛ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирд╛ рдЬрд╛рддрд╛ рд╣реИред News 24 рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдпреЗ Rajasthan Patrika, ABP News, Jagran рдФрд░ P7 News рдХреЗ рд╕рд╛рде рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola