Ola Electric Car: ओला इंडियन कार बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए जानी जाती है। लगतार बीते 9 माह से ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे अधिक बिक्री करने वाली कंपनी बन गई है। बीते मई माह में ओला ने सबसे अधिक 35 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। वहीं, अप्रैल में कंपनी ने 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ब्रिकी की है। अब सोशल मीडिया पर इसकी इलेक्ट्रिक कार की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
फ्रंट लुक बेहद अट्रैक्टिव
इस कार का कंपैरिजन टेस्ला की कारों के लुक्स से किया गया है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसका केवल फ्रंट लुक की झलक ही जारी की है। लेकिन वह दिखने में बेहद अट्रैक्टिक है जिससे टेस्ला से इसका कम्पटीशन बताया जा रहा है। यह नेक्स्ट जेनरेशन हाई स्पीड कार है।
फाइल फोटो
सिंगल चार्ज पर करीब 400 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज
अपनी नई कार से ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम मचाने को तैयार OLA की इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 400 किलोमीटर तक चलती है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इसके फ्रंट लुक्स से यह बेहद आक्रमक डिजाइन की नजर आ रही है।
बोनट पर दिखेगी ओला की बैजिंग
फिलहाल लीक हुए फोटोज को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार अभी अपने कॉन्सेप्ट स्टेज में ही है। अनुमान है कि फिलहाल कार प्रोडक्शन के लिए तैयार नहीं हुई है। पहले जारी टीजर में लाल रंग की कार का फ्रंटर लुक दिखाया गया है। इसमें कार की शानदार लाइट्स के साथ ओला की बैजिंग देखी जा सकती है।
सेडान में मिलेगा एयरोडायनमिक डिजाइन
अनुमान है कि यह सेडान मॉडल होगी। इसमें लोगों के लिए लग्जरी और किफायती कीमत दोनों का ध्यान रखा गया है। यह टेस्ला मॉडल 3 की तरह दिख रही है। कार का डिजाइन किसी प्लेन की तरह एयरोडायनमिक लग रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हाई स्पीड कार है। इसके बैटरी पैक, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 12 से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines