इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आती हैं सबसे ज्यादा शिकायतें, लेकिन बिक्री आज भी नंबर वन, जानें क्यों?

हैरान करने वाली बात ये है कि ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सबसे ज्यादा शिकायतें भी देखने को मिलती हैं।
आये दिन इनमें आग लगने जैसी ख़बरें भी सामने आती रहती हैं। इसके बाद भी कंपनी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है।

Ola scooter

अब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है टू-व्हीलर सेगमेंट में तो काफी ज्यादा ऑप्शन आने लगे हैं। पिछले महीने प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने अपनी बिक्री के नतीजे जारी कर दिये हैं। यहां हम आपको उन टॉप 5 ब्रांड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा रही है। आइये जानते हैं किस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा बिके हैं।

विज्ञापन

खराब प्रोडक्ट्स के बावजूद Ola Electric नंबर वन

विज्ञापन

पिछले महीने (मार्च 2024) में ओला इलेक्ट्रिक ने सबसे ज्यादा 3,29,237 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,52,791 यूनिट्स की बिक्री का रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे ज्यादा शिकायत भी देखने को मिलती रहती हैं।

TVS iQube

TVS iQube

विज्ञापन

आये दिन इनमें आग लगने जैसी ख़बरें भी सामने आती रहती हैं। इसके बाद भी कंपनी बिक्री के मामले में नंबर वन है। ओला ने अपने स्कूटर्स फीचर्स का ज्यादा होना, कीमत का कम होना और बढ़िया रेंज के चलते इनकी बिक्री अच्छी है। साथ ही शुरूआती मार्केटिंग का फायदा भी ब्रांड को हुआ है। जबकि यह भी सच है कि ओला अभी भी भरोसेमंद ब्रांड नहीं बन पाया है। ग्राहकों को अपनी सेफ्टी पर ध्यान देना चाहिए।

Bajaj Chetak

विज्ञापन

दूसरे नंबर TVS का भरोसा कायम
TVS ने पिछले महीने 1,82,969 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करके दूसरा स्थान हांसिल किया है। जबकि पिछले साल मार्च महीने में कंपनी ने केवल 82,108 यूनिट्स की बिक्री की थी।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर Ather ब्रांड रहा है। कंपनी ने पिछले महीने 1,08,889 यूनिट्स की बिक्री की है। चौथे नंबर पर बजाज ऑटो ने बाजी मारी है। कंपनी ने पिछले महीने 1,07,889 यूनिट्स की बिक्री की है। Greaves EV ने पीछे महीने 31,273 यूनिट्स की बिक्री की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ